फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: केंद्रीय भर्ती परीक्षाओं में मान्यता न मिलने से बीपीईडी व एमपीईडी के छात्र नाराज, कुलपति आवास पर प्रदर्शन

Thu, 27 Nov 2025 11:24 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: केंद्रीय भर्ती परीक्षाओं में मान्यता न मिलने के कारण बृहस्पतिवार को बीएचयू में कुलपति आवास के बाहर बीपीईडी और एमपीईडी के छात्र धरने पर बैठ गए। 
विज्ञापन
धरने पर बैठे छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में बीपीईडी और एमपीईडी कोर्स के 100 से ज्यादा छात्र छात्राओं ने  कुलपति आवास के बाहर जमकर धरना और विरोध प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए छात्रों ने आरोप लगाया है कि हाल ही में निकले एनवीएस और ईएमआरएस  सहित दूसरी केंद्रीय भर्ती परीक्षाओं में उनके कोर्स को मान्यता नहीं है।

विज्ञापन


यह कोर्स एनसीटीई द्वारा अनुमोदित है। छात्रों ने बताया कि योग्यता सूची में बीपीईडी और एमपीईडी को शामिल न करना न केवल अनुचित है बल्कि उनके भविष्य को भी प्रभावित कर रहा है।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल कुलपति से मिला। कुलपति ने आश्वासन दिया कि वह कार्रवाई करेंगे और संबंधित प्राधिकरणों को एक निर्देश जारी करेंगे। कहा कि दो छात्र और दो अध्यापकों का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली भेजा जाएगा जो अपनी बात को रखेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें