फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में दबंगों का दुस्साहस: आधी रात को फोन कर घर से बुलाया, फिर युवक को मारी गोली, हालत नाजुक

Thu, 27 Nov 2025 10:43 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: जौनपुर जिले में दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि टेंट हाउस संचालक के भतीजे को घर से बुलाकर गोली मार दी। इससे युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
घायल धीरज यादव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुजार में टेंट हाउस संचालक के भतीजे धीरज यादव (22) को बुधवार की रात गोली मार दी गई। बदमाशों ने फोन कर घर से बुलाने के बाद वारदात को अंजाम दिया। घायल की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए  रेफर कर दिया है। जहां हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
देवरिया निवासी राजेंद्र यादव का भतीजा धीरज मुंबई में काम करता है। घर में आयोजित शादी में शामिल होने के लिए इन दिनों आया हुआ है। परिजनों के मुताबिक रात में फोन आया, जिसके बाद घर से वह निकला। उधर, मुजार में बदमाशों ने उसे गोली मार दी। 

एसएसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि धीरज को सिकरारा निवासी राजा पासी और कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारने की सूचना प्राप्त हुई थी, सूचना पर तत्काल थाना पुलिस पहुंच गई। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर राजा पासी और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: जौनपुर में बरातियों से भरा वाहन खाई में गिरा, सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत... दो की हालत नाजुक
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में घटना के अनावरण के लिए तीन टीमों का गठन किया गया। साथ ही टीमों के संयुक्त प्रयास से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त असलहे को बरामद किया गया है। प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर को निर्देशित किया गया कि सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें