फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: सिगरा स्टेडियम में मुक्केबाजी प्रतियोगिता, चांदनी ने अलीगढ़ की निधि को पंच मारकर किया नॉकाउट

Wed, 12 Aug 2026 01:44 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

जूनियर बालिका वर्ग में कुल 8 बाउट हुईं। 7वें मैच के दौरान रिंग में उतरी वाराणसी की चांदनी मौर्या ने अलीगढ़ की खिलाड़ी कुमारी निधि को नॉकआउट का प्रतियोगिता के अगले चक्र में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
सिगरा स्टेडियम में मुक्केबाजी प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेल विभाग और यूपी मुक्केबाजी संघ की ओर से सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रादेशिक मुक्केबाजी खेली जा रही है। मंगलवार को जूनियर बालिका वर्ग में कुल 8 बाउट हुईं। 7वें मैच के दौरान रिंग में उतरी वाराणसी की चांदनी मौर्या ने अलीगढ़ की खिलाड़ी कुमारी निधि को नॉकआउट का प्रतियोगिता के अगले चक्र में प्रवेश कर लिया।

विज्ञापन


पहले मैच में गोरखपुर की नीशु सिंह ने आगरा की दीपिका को दूसरे मुकाबले में मुरादाबाद की कुमारी हिरत ने अलीगढ़ की जैनब को हरा दिया। तीसरे मैच में चित्रकूट की रोहिणी ने सहारनपुर की अश्विनी को, चौथे में प्रयागराज की मेघा ने मेरठ की नेहा को धूल चटा दी। पांचवें मुकाबले में गोरखपुर की तेजस्विनी गुप्ता ने आगरा की वशिका को और छठे मुकाबले में इसमें कानपुर की अंजली वाजपेयी ने चित्रकूट की अदिति सिंह को हराया।

सातवें मुकाबले में वाराणसी की चांदनी मौर्या ने अलीगढ़ के खिलाड़ी को नॉकआउट कर मुकाबला अपने नाम किया। मुक्केबाजी के आठवें मैच में अयोध्या की रिया शुक्ला ने चित्रकूट की गौरी गुप्ता को हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। निर्णायक की भूमिका शरदचंद्र, कंचन भारती, कविता गौड़, संतोष त्यागी, पंकज शर्मा, शैली यादव, अमित गुप्ता ने निभाई। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन भारतीय मुक्केबाजी संघ के महासचिव प्रमोद कुमार ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया। 
विज्ञापन


स्वागत जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार सिंह ने किया। संचालन एनसीओई सिगरा के शुभांशु द्विवेदी ने किया। यूपी मुक्केबाजी संघ की ओर से मैच तकनीकी निदेशक रॉबिन सिंह और टूर्नामेंट निदेशक योगराज मिश्र की देखरेख में प्रतियोगिता कराई जा रही है।

प्रादेशिक मुक्केबाजी में वाराणसी की पांच खिलाड़ी
प्रादेशिक मुक्केबाजी में वाराणसी मंडल के कुल 10 खिलाड़ी अलग-अलग भार वर्ग में खेल रहे हैं। इसमें वाराणसी जिले के पांच खिलाड़ी शामिल हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन चांदनी मौर्या के तीन खिलाड़ियों मैच जीत कर पदक की दौड़ में बनी हुई है। इसमें वाराणसी आईसा खान ने 50 किलो भारवर्ग में झांसी की श्वेता को हराया। 52 किलो में वाराणसी मंडल कुसुम यादव ने मेरठ की खिलाड़ी को हरा दिया। 60 किलो भारवर्ग में जागृति यादव ने आगरा की दिव्यांशी को हरा दिया। फाइनल बुधवार को शाम चार बजे से होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें