वाराणसी। जिला किक बॉक्सिंग संघ की ओर से रविवार को पहली बार जिला स्तरीय ऑनलाइन शेडो किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सात से 45 साल के 100 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और सात ने स्वर्ण पदक, सात ने रजत और 14 खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीता। सभी स्वर्ण विजेता खिलाड़ी 31 मई को आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के सचिव गोपाल सेठ ने बताया कि ऑनलाइन प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में 7 से 12 वर्ष के आयु वर्ग में टिया कुमारी ने स्वर्ण, सौम्या पाल ने रजत और अगनया कुमारी व आरोही ने कांस्य पदक जीता। 13 से 15 साल के आयु वर्ग में सृजना थापा ने स्वर्ण, वागीशा वर्मा ने रजत और वर्षा शर्मा व पारुल सिंह ने कांस्य पदक जीता। 16 से 18 आयु वर्ग में वेदिका सिंह ने स्वर्ण, तांसी अरोड़ा ने रजत और अर्पिता यादव व अंजली कुमारी ने कांस्य पदक जीता। 19 से 45 साल आयु वर्ग में मुस्कान बिजलानी ने स्वर्ण, सुधा सिंह ने रजत और आंचल सिंह व श्वेता सिंह ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
वही बालक वर्ग में सात से 12 साल आयु वर्ग में हिमांशु शाह ने स्वर्ण, पीयूष सिंह ने रजत और दिव्यांशु सिंह व अनिरुद्ध कांस्य पदक जीता। 13 से 18 साल आयु वर्ग में अंश तिवारी ने स्वर्ण, मिथिलेश शर्मा ने रजत और अमित यादव व शिशिर सिंह ने कांस्य पदक जीता। 19 से 45 साल आयु वर्ग में अंकित कुमार ने स्वर्ण, योगेश पाल ने रजत और रोहित, शिव शंकर व वीरेंद्र सिंह ने कांस्य पदक जीता। गोपाल ने बताया कि 31 मई राज्य ऑनलाइन किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता होगी। जिसमें उक्त सभी स्वर्ण पदक विजेता हिस्सा लेंगे।