फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के शादी न करने पर प्रेमिका गंगा में छलांग लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (वाराणसी)। सामने घाट पुल से सोमवार की दोपहर एक युवती गंगा में छलांग लगा दी। पुल के नीचे मौजूद मल्लाहों ने युवती को गंगा से बाहर निकाला। युवती ने बताया कि वह रामनगर के रस्तापुर वार्ड में रहती है और साड़ी बनाने का काम करती है। तीन वर्ष पूर्व उसकी जान-पहचान सुल्तानपुर गांव निवासी एक युवक से हुई थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। युवक ने उसके साथ शादी का वादा कर शारीरिक शोषण किया। शादी की बात वह टालता जा रहा है। इस बीच उसके परिवार वालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। प्रेमी के शादी न करने पर वह जान देने के लिए गंगा में छलांग लगाई थी। उधर, सूचना पाकर रामनगर कस्बा इंचार्ज अजय प्रताप सिंह ने युवती को लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें