फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र : बेपटरी हुए मालगाड़ी के तीन डिब्बे, चार घंटे रेल मार्ग रहा बाधित

Tue, 02 Apr 2019 06:07 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
बेपटरी हुई मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में मंगलवार की दोपहर एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। मालगाड़ी बेपटरी होने से सोनभद्र के चोपन से सिंगरौली जाने वाला रेल मार्ग बाधित हो गया। 

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर 12 बजे सोनभद्र के चोपन से सिंगरौली को जाने वाली मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। मालगाड़ी के पटरी के पटरी से उतरने की जानकारी होने पर रेल यातायात प्रभावित हो गया।

इस घटना के चलते सिंगरौली से चलने वाली शक्तिनगर पैसेंजर को रद्द कर दिया गया। वहीं, शक्तिकुंज एक्सप्रेस को भी थोड़ा देरी के साथ छोड़ा गया था। इस घटना की जानकारी होने पर चोपन स्टेशन से राहत कर्मचारी मौके पर पहुंचे। रेल कर्मचारियों ने दोपहर चार बजे तक वैगन को हटाकर ट्रैक को बहाल कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेपटरी हुई मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला
मंडल यातायात प्रबंधक मनोज कुमार रंजन ने बताया कि डिब्बे को पटरी से हटवा कर चार बजे तक रूट बहाल कर दिया गया है। बता दें कि जिस वक्त मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे उस समय डिब्बे खाली थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें