फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports News: 278 और 288 के स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले दोनों खिलाड़ी बने मैन ऑफ द मैच, पढ़ें अन्य खबरें

Sat, 24 Jan 2026 03:39 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: जेल प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही वाराणसी के विभिन्न स्थानों पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। जीते हुए खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा है।
विज्ञापन
जेल प्रीमियर लीग के खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sports News in Hindi: शिवपुर केंद्रीय कारागार में चल रही जेल प्रीमियर लीग (जेपीएल-2026) में अवकाश के चलते दो-दो मैच एक साथ खेले गए। इन दोनों मैचों में दो खिलाड़ियों अभिषेक और आशीष ने अपने-अपने टीम के लिए 278 और 288 स्ट्राइक रेट वाली अर्धशतकीय पारी खेली और दोनों ही मैन ऑफ द मैच रहे।

विज्ञापन


पहले मैच में वाराणसी जेल सुपर किंग्स के 166 रनों का पीछा करने उतरी काशी नाइट राइडर्स की टीम ने 11.2 ओवरों में केवल चार विकेट खोकर 171 रन बनाकर मैदान फतह कर लिया। राइडर्स की जीत के नायक रहे अभिषेक सिंह ने 278 की स्ट्राइक रेट से 28 गेंदों पर ताबड़तोड़ 78 रन बना डाले। इस पारी में आठ छक्के और चार चौके भी मारे। इस प्रदर्शन के लिए अभिषेक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे मैच में 111 रनों का पीछा करने उतरे डिसिप्लिन डेयर डेविल्स ने 9.1 ओवरों में चार विकेट खोकर 117 रन बनाए और सेंट्रल जेल चैलेंजर्स को हरा दिया। डेविल्स के आशीष कुमार सिंह ने छह छक्कों और एक चौके की मदद से 19 गेंदों पर 44 रन बनाए। अब शनिवार का मैच सेंट्रल जेल चैलेंजर्स और फ्रीडम फाइटर्स रायल्स के बीच खेला जाएगा।

विज्ञापन

दूसरी पारी में 9.1 ओवर में ही जीता मैच
दूसरे मैच में टॉस जीतकर डिसिप्लिन डेयर डेविल्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी कर रही सेंट्रल जेल चैलेंजर्स की पूरी टीम निर्धारित 12 ओवरों में सात विकेट खोकर 111 रन ही बना सकी। इसे डिसिप्लिन डेयर डेविल्स के बल्लेबाजों ने 9.1 ओवरों में चार विकेट खोकर 117 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 

डिसिप्लिन डेयर डेविल्स की तरफ से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जेल वार्डर आशीष कुमार सिंह को दिया गया। वहीं दूसरी छोर से चंचल सिंह ने कुल पांच छक्कों और एक चौके की मदद से 19 गेंदों पर 44 रन बनाकर नाबाद रहे। डिसिप्लिन डेयर डेविल्स के जेल वार्डर प्रेमचंद्र मौर्या ने चार ओवरों में 35 रन देकर कुल चार विकेट लिए।

टॉस जीतने वाले हार गए मैच
वाराणसी जेल सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 12 ओवरों में कुल पांच विकेट खोकर 166 रन बनाए। नीरज तिवारी ने अपनी टीम के लिए 11 छक्कों और एक चौके की मदद से 25 गेंदों पर 288 के स्ट्राइक रेट से कुल 72 रन बनाए। दूसरे छोर से आलोक कुमार ने तीन छक्के और चार चौकों की मदद से 16 गेंदों पर ताबड़तोड़ 41 रन बनाए। पांचवें स्थान पर बल्लेबाजी करने आए मुकेश कुमार ने तीन छक्के और चार चौकों की मदद से 18 गेंदों पर 35 रन बनाए।

बैडमिंटन एकल में प्रशांत तो कैरम में रोहित और अरुण बने युगल चैंपियन
मीडिया गेम्स में शुक्रवार को तीन सेमीफाइनल और एक लीग मैच हुआ। 38वीं दीनानाथ गुप्त मीडिया बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रशांत मोहन ने संदीप गुप्ता को 9-11, 11-2, 12-10 अंकों से पराजित कर एकल वर्ग का खिताब जीता। आनंद चंदोला खेल महोत्सव के तहत काशी पत्रकार संघ और वाराणसी प्रेस क्लब की ओर से ये प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। शनिवार यानी आज टेबल टेनिस के सारे खेल होंगे।

इस प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में संदीप गुप्ता ने पंकज त्रिपाठी को 12-10, 11-7 अंकों से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में प्रशांत मोहन ने चंदन रूपानी को 11-2, 11-4 अंकों से पराजित किया। दूसरी ओर ईश्वरचंद्र सिन्हा मल्टी परपज सभागार में खेले गए कैरम के युगल फाइनल में रोहित चतुर्वेदी और अरुण मालवीय की जोड़ी ने पंकज त्रिपाठी और आर. संजय को 16-0, 16-5 अंकों से पराजित कर खिताब जीता।

आज होगा कैरम एकल का फाइनल मैच
शनिवार को कैरम एकल के फाइनल में संदीप गुप्ता और पंकज त्रिपाठी के बीच मुकाबला होगा। अंतरराष्ट्रीय रेफरी रमेश वर्मा की देखरेख में अश्वनी चक्रवाल, संदीप यादव, जमुनाधर गुप्ता और शोएब रजा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। शतरंज में संतोष चौरसिया चार चक्र के बाद चार अंकों के साथ शीर्ष पर रहे। खेल संयोजक कृष्ण बहादुर रावत के अनुसार शनिवार को सुबह 11 बजे से सभी वर्गों का फाइनल खेला जाएगा। इसके बाद विश्वनाथ सिंह दद्दू स्मृति टेबल टेनिस के मुकाबले खेले जाएंगे। 

50 मीटर में नगरा के शिवम यादव प्रथम
एथलेटिक्स प्राथमिक बालक 50 मीटर दौड़ में नगरा के शिवम यादव ने स्वर्ण, चिलकहर के अफान खान ने रजत व मुरलीछपरा के किशन ने कांस्य पदक जीता। 100 मीटर में मनियर के रेहान, नगरा के अंगद व मुरलीछपरा के अंगद प्राथमिक बालिका 50 मीटर में मनियर की किंजल, मुरलीछपरा की नंदिनी मौर्या व नगरा की सपना 100 मीटर में मनियर की किंजल, गड़वार की दीपांजलि व मुरलीछपरा की आकांक्षा 200 मीटर में दुबहड़ की निधि, चिलकहर की पार्वती व नगरा की शिवानी 400 मीटर में दुबहड़ की निधि, नगरा की सलोनी यादव व सोहाव की रंजना उच्च प्राथमिक बालक के 100 मीटर में मनियर के सचिन, नगरा के रामबाबू व हनुमानगंज के शनि 200 मीटर में बेलहरी के नीरज, नगरा के रामबाबू व चिलकहर के मनीष कुमार उच्च प्राथमिक बालिका 100 मीटर में नगरा की ईशा, बेलहरी की संध्या ने पदक जीते। 

एथलेटिक्स में 200 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
काशी के 200 बालक-बालिकाओं ने शुक्रवार को पराक्रम दिवस पर खो-खो, रस्साकसी, रग्बी, फुटबॉल और एथलेटिक्स में अपनी कड़ी मेहनत और खेलकूद का प्रदर्शन किया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर सुहानी प्रजापति, काजल पटेल, संध्या, शगुन, सौम्या, आकांक्षा कन्नौजिया, शिवानी पटेल और तनु ने बालिका वर्ग में अपने-अपने खेलों में पहले स्थान पर रहते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया। बालक वर्ग में अभिषेक यादव, राज प्रजापति और अंश यादव ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष डॉ. एके सिंह की देखरेख में आयोजित की गई, जबकि डॉ. आशा सिंह संयोजक थीं। 

सेवापुरी में मुंबई प्रतियोगिता में भाग लेने जाने वालीं बालिकाएं। - फोटो : संवाद
मुंबई में तूफान गेम में हिस्सा लेंगी चित्रसेनपुर की 3 छात्राएं
सेवापुरी ब्लॉक के चित्रसेनपुर गांव की तीन छात्राएं राष्ट्रीय खेल प्रोग्राम के तहत मुंबई में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। तीनों छात्राएं गांव के किसान परिवारों से ताल्लुक रखती हैं। खास बात यह है कि प्रतियोगिता के बाद वे हवाई जहाज से मुंबई से वाराणसी लौटेंगी। 

चित्रसेनपुर गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ने वाली खुशी यादव, रिया यादव और नैंसी पाल का चयन नन्ही कली फाउंडेशन की ओर से मुंबई में होने वाले राष्ट्रीय खेल प्रोग्राम ‘तूफान गेम’ के लिए किया गया है। ये छात्राएं स्प्रिंट रन, शटल रन, स्टैंडिंग लॉन्ग जंप और एंड्योरेंस रन जैसी प्रतियोगिताओं में अपना हुनर दिखाएंगी।

नन्ही कली फाउंडेशन की प्रशिक्षक बेबी मौर्य ने बताया कि 26 जनवरी को वह इन तीनों छात्राओं सहित जिले के 14 छात्राओं को लेकर वाराणसी रेलवे स्टेशन से मुंबई के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 28, 29 और 30 जनवरी को किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद सभी छात्राएं 31 जनवरी को मुंबई से लौटेंगी। 

रेवती ने बैरिया को 8-3 से हराकर खिताब जीता
नगर के वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही बेसिक शिक्षा परिषद की जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जोश दिखाया। नगरा की टीम ओवरऑल चैंपियन रही मनियर दूसरे तथा गड़वार की टीम तीसरे स्थान पर रही।

प्राथमिक बालिका कबड्डी वर्ग के फाइनल में रेवती ने बैरिया को 8-3 से पराजित कर खिताब जीता। इसके पहले सेमीफाइनल में बैरिया ने पंदह को 14-5 और दूसरे सेमीफाइनल में रेवती ने नगरा को 8-5 से पराजित कर फाइनल में स्थान बनाया। उच्च प्राथमिक बालिक के फाइनल में रेवती ने बेलहरी को 17-13 से पराजित किया। खो खो में उच्च प्राथमिक बालक वर्ग के फाइनल में हनुमानगंज ने गड़वार को एवं उच्च प्राथमिक बालिका में नगरा ने पंदह को पराजित किया। प्राथमिक वर्ग खो खो के दोनों वर्गों में गड़वार विजेता हुई। 
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की बालिका खिलाड़ी ट्राॅफी के साथ। - फोटो : संवाद
बनारस की 5 बेटियों ने गुजरात में यूपी को दिलाया कांस्य पदक, अंतिम मैच 25-21 के अंतर से जीता
काशी की पांच बेटियों की बदौलत उत्तर प्रदेश की टीम गुजरात में आयोजित नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने में सफल रही। यूपी की बालिकाओं ने शुक्रवार को बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता अंडर-17 बालिका वर्ग में सीबीएससी वेलफेयर स्पोर्ट्स बोर्ड को 25-21 गोल से पराजित कर दिया। 

उत्तर प्रदेश को कांस्य पदक दिलाने में वाराणसी की पांच खिलाड़ियों ने एक के बाद एक 10 से ज्यादा गोल किए। हर गोल पर मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। यह प्रतियोगिता गुजरात के सोमनाथ में 19 से 23 जनवरी तक खेली गई। उत्तर प्रदेश की टीम में वाराणसी के विकास इंटर कॉलेज की पांच छात्राएं प्रीति यादव, प्रीति पटेल, काजल पटेल, स्नेहा चौहान और मानसी यादव शामिल थीं। 

जानकारी देते हुए कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एके सिंह ने कहा कि ये सभी खिलाड़ी ग्रामीण क्षेत्रों से आती हैं और उनके परिवार खेती-किसानी कर भरण-पोषण करते हैं। पांचों खिलाड़ी डॉ. आशा सिंह के मार्गदर्शन में परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में प्रवीण कुमार की देखरेख में अभ्यास करती हैं। खिलाड़ी जल्द ही काशी लौटेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें