फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 15वें दिन जिला फुटबॉल लीग में दोनों मैच ड्रॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला फुटबॉल संघ की ओर से बीएचयू के एंफीथियेटर मैदान पर मोहम्मद रजाउद्दीन स्मृति फुटबॉल लीग में रविवार को खेले गए दोनों मुकाबले ड्रॉ हो गए। पहला मैच मदन स्पोर्टिंग क्लब और इंटर काशी के बीच खेला गया। पहला हाफ गोल रहित बराबरी पर छूटा। दूसरे हाफ में भी दोनों ही टीमों की ओर से एक भी गोल नहीं हुआ और यह मैच ड्रॉ हो गया।
विज्ञापन

दिन का दूसरा मुकाबला जय हिंद क्लब सारनाथ और शीएट कॉलेज के बीच खेला गया। मैच का पहला गोल खेल के 14वें मिनट में जय हिंद क्लब के फाॅर्वर्ड खिलाड़ी मंगल विश्वकर्मा ने किया। इसके साथ ही टीम को एक गोल की बढ़त दिलाई। खेल के 20वें मिनट में शीएट कॉलेज के मिडफिल्डर अमन ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। पहला हाफ 1-1 के स्कोर के साथ बराबरी पर खत्म हुआ।
दूसरा हाफ शुरू होते ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। खेल के 43वें मिनट में शीएट कॉलेज के अमन ने दूसरा गोल किया और टीम का स्कोर 2-1 कर दिया। यह बढ़त बहुत देर तक नहीं रह सकी और खेल के 48वें मिनट में जय हिंद क्लब के राहुल ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद खेल की समाप्ति तक दोनों ही टीमों की ओर से एक भी गोल नहीं हुए। इसके साथ यह मैच भी 2-2 के स्कोर से ड्रॉ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें