फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरिंग तकनीशियन: फिजिक्स ने फंसाया, कंप्यूटर-जीके रहे आसान; 15 केंद्रों पर 7224 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Mon, 13 Jul 2026 02:55 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती परीक्षा 15 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में 7,224 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि करीब 20 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। अभ्यर्थियों के अनुसार फिजिक्स के प्रश्न अपेक्षाकृत कठिन रहे, जबकि कंप्यूटर और सामान्य ज्ञान के सवाल आसान रहे। पुलिस और प्रशासन ने परीक्षा की कड़ी निगरानी की।
विज्ञापन
परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकलते परीक्षार्थी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSSSC: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से रविवार को बोरिंग तकनीशियन की मुख्य लिखित परीक्षा कराई गई। इसके लिए जिले में 15 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के लिए 7224 अभ्यर्थियों का पंजीकरण हुआ था। इसमें से 80 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 20 प्रतिशत ने छोड़ दी। अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर मध्यम दर्जे का था। इसमें फिजिक्स का पार्ट बहुत कठिन था।

विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा की सूचना जुलाई के पहले सप्ताह में ही जारी कर दी गई थी। पहले ही तैयारियां पूरी करा ली गई थीं। जिले में कुल 15 केंद्र बनाए गए थे। 

सभी केंद्रों पर एक सेक्टर और एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती थी। सुबह 10 बजे से 12 बजे तक एक पाली में हुई परीक्षा के लिए जिले में पंजीकृत 7224 अभ्यर्थियों में से 1505 अनुपस्थित रहे। 5719 ने परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट पहले तक प्रवेश दिया गया। इसके बाद मजिस्ट्रेट की निगरानी में पेपर खोले गए। पहले आधार और बायोमेेट्रिक वेरिफिकेशन के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पेपर मध्यम दर्जे का था। इसमें फिजिक्स का पार्ट कठिन लगा। जीके और कंप्यूटर से आसान सवाल पूछे गए थे। फिर भी पेपर करने में समय लग गया। - आशुतोष, आजमगढ़

मुझे पेपर मध्यम स्तर का लगा। कंप्यूटर वाला सेक्शन आसान था। सबसे ज्यादा परेशानी फिजिक्स के सवालों को हल करने में हुई। पढ़ाई की थी तो पेपर बन गया। - दीपचंद, प्रयागराज

पिछली बार के मुकाबले इस बार का प्रश्न पत्र आसान रहा। मैंने पहले से तैयारी की थी। इसलिए बहुत मुश्किल नहीं हुई। जीके के सवाल सबसे आसान थे। - काशी सिंह, प्रयागराज

इस पेपर की लगातार तैयारी कर रहा हूं। फिर भी फिजिक्स के सवाल कठिन लगे। जीके और कंप्यूटर से  पूछे गए प्रश्न आसान थे। मेरिट हाई जा सकती है। - समीर, आजमगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें