पार्टी विभिन्न संस्थाओं के द्वारा दिव्यांग जनों को गोद लेने का कार्यक्रम भी चलाएगी। इससे समाज के द्वारा उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार आदि की व्यवस्था हो सके। उधर सेवापुरी विधानसभा के पुरे बरियारपुर गांव में शनिवार को जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने पीएम का जन्मदिन मनाने के लिए सेवा सप्ताह के बारे में जानकारी दी। निशुल्क नेत्र शिविर के बारे में जानकारी दी गई।
इसके अलावा डॉ आरके ओझा के साथ नेत्र शिविर के बारे में चर्चा की। जिला के मीडिया प्रभारी श्रीनिकेतन मिश्र ने बताया कि 10 सितंबर को नेत्र शिविर आयोजित किया जाएगा।