कैंट रेलवे स्टेशन के छह प्लेटफार्मों पर कोच डिस्प्ले नहीं होने से परेशानी बढ़ी।
- फोटो : अमर उजाला
अगले महीने दीपावली और छठ पूजा को देखते हुए बाहर रहने वाले लोग घर आने की तैयारी में जुट गए हैं। हालांकि अहमदाबाद, सूरत, दिल्ली और मुंबई से आने वाली कई गाड़ियों में अभी से ही बुकिंग फुल हो गई है। इसमें अधिकांश ट्रेनों में तो अक्तूबर के पहले सप्ताह से ही आरक्षण नहीं हो पा रहा है।
20 अक्तूबर को दीपावली मनाई जाएगी। 25 से 28 अक्तूबर तक सूर्य उपासना का पर्व छठ भी है। बनारस से बड़ी संख्या में लोग अहमदाबाद, गुजरात, सूरत, मुंबई, दिल्ली जैसे बड़े शहरों में परिवार के साथ रहकर अपना जीवन-यापन कर रहे हैं। ऐसे लोग त्योहार में घर आने की योजना बनाकर आरक्षण करवाने लगे हैं लेकिन ट्रेनों में बुकिंग हीं नहीं मिल पा रही है। रिजर्वेशन कराने के लिए जब सीट खाली होने की जानकारी ली जा रही है तो उसमें रिग्रेट दिख रहा है।