फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: घर बैठे बुक कीजिए कुली, स्टेशन पर उतरते ही थमाइए सामान, पूर्वोत्तर रेलवे करवा रहा ऐसी तैयारी

Sun, 26 May 2024 12:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: रेल अधिकारियों के अनुसार अक्सर कुलियों के यात्रियों से ज्यादा पैसे लेने की बात (ओवरचार्जिंग) सामने आती है। कभी-कभी लगेज चोरी की शिकायतें भी आती हैं। इसके अलावा कुली की कमी भी रहती है। नई व्यवस्था से पारदर्शिता बनी रहेगी। तय रेट पर यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल की ओर से कुलीवाला मोबाइल एप विकसित किया जा रहा है। इससे आपको रेलवे स्टेशन पर उतरकर अपने लगेज के लिए कुली ढूंढने की जरूरत नहीं होगी। सफर के दौरान या घर बैठे आप मोबाइल फोन से ही कुली की बुकिंग करा सकेंगे। यह एप प्लेस्टोर पर उपलब्ध होगा।

विज्ञापन


रेल अधिकारियों के अनुसार कुलीवाला एप का अभी परीक्षण चल रहा है। इस एप में बनारस, सिटी समेत अन्य स्टेशनों पर तैनात कुली की संख्या, नाम, मोबाइल नंबर और किराया आदि विवरण फीड किया जा रहा है। यात्री एप के माध्यम से पीएनआर/टिकट नंबर, मोबाइल नंबर, नाम, सामान, स्टेशन और स्थल आदि विवरण दर्ज करते हुए कुली बुक कर सकेंगे। 

इसका भुगतान गूगल पे, फोन पे, पेटीएम, डेबिट, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग से किया जा सकेगा। इसके साथ नकद देने की भी सुविधा होगी। बुकिंग होते ही कुली के पास ऑटोमेटिकट एसएमएस और कॉल जाएगा। स्टेशन से प्लेटफाॅर्म तक जाना हो या फिर ट्रेन से लगेज लेकर सर्कुलेटिंग एरिया तक आना हो, सभी कुली तय स्थल मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें