फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM आवास पर किया था फोन: वाराणसी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, बताया- ऐसा क्यों किया

Sun, 02 Oct 2022 05:01 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मुख्यमंत्री आवास और वाराणसी ग्रामीण पुलिस कार्यालय में फोन कर कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले मोमोज विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसने ऐसा क्यों किया। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आया धमकी भरा कॉल करने का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री आवास और ग्रामीण पुलिस कार्यालय में फोन कर कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोपी को कैंट पुलिस ने रविवार को फुलवरिया से गिरफ्तार किया। पुरानी रंजिश में गुरुवार को पड़ोसी का मोबाइल चोरी कर फंसाने के उद्देश्य से धमकी भरी कॉल की थी। गिरफ्तार युवक मोमोज विक्रेता है। पांच वर्ष पहले भी अपने झूठे अपहरण की साजिश रचने के आरोप में जेल जा चुका है। 

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के अनुसार गिरफ्तार मोनू सोनकर फुलवरिया के पहलू पुरा का रहने वाला है। 30 सितंबर को पड़ोसी गुलाब की बेटी मोना देवी का मोबाइल चोरी कर लिया था। रात में उस मोबाइल से मुख्यमंत्री आवास, एसपी ग्रामीण कार्यालय के लैंडलाइन नंबर और एसीपी कैंट के सीयूजी नंबर पर फोन कर धमकी दी थी कि मुख्यमंत्री के आगमन से पहले कचहरी में बम धमाका होगा।

धमकी वाले नंबर को ट्रेस किया गया तो अंतिम लोकेशन फुलवरिया मिला। क्राइम ब्रांच और सर्विलांस सेल ने उक्त नंबर को ट्रेस करते हुए आरोपी मोनू सोनकर को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में मोनू ने बताया कि वह ऐसा सिर्फ अपने पड़ोसी सब्जी विक्रेता गुलाब को फंसाने के उद्देश्य से किया था। 

विज्ञापन

पांच साल पहले भी पड़ोसियों को फंसाया था

पुलिस आयुक्त के अनुसार पूछताछ में सामने आया कि मोनू 2017 में खुद के अपहरण की साजिश रच था और पड़ोसी पर मुकदमा दर्ज हुआ था। कैंट पुलिस ने मोनू को उस समय बिहार से बरामद किया था।

जांच में सामने आया था कि पड़ोसी और उसके परिजनों को फंसाने के लिए उसने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी थी। उसी रंजिश में पड़ोसियों को गवाही से रोकने और समझौता के लिए दबाव बनाने सहित परेशान करने के लिए उसकी बेटी का मोबाइल चोरी कर कचहरी में बम धमाके की धमकी दी।
पढ़ेंः युवक की गोली मारकर हुई थी हत्या: दोस्त पर ही गहराया शक, पुलिस की छानबीन में सामने आई ये वजह
विज्ञापन

जेल में रहने के दौरान सीख गया कानूनी दांवपेंच

पुलिस आयुक्त के अनुसार मोनू चौहान बेहद ही शातिर किस्म का है। यह पूर्व में छह से सात माह तक जेल में बंद रहा। उसी दौरान कानूनी दांवपेंच को बहुत ही अच्छे तरीके से सीख गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें