दोपहर बाद डॉग स्क्वॉयड टीम मौके पर पहुंची। जांच में कुछ खास नहीं निकला लेकिन धमकी भरे पत्र में व्यापारी और प्रधानों से पैसे की डिमांड की गई थी। करीब 10 घंटे की भागदौड़ के बाद कुछ न मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है।
पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने सीओ ज्ञानपुर भूषण वर्मा को जांच सौंपी है। सोमवार को सीओ फोरेंसिक टीम के साथ रामपुर कायस्थान और पूरे गुलाम गांव पहुंचे। धमकी भरे पत्र संग अन्य साक्ष्य संकलित किए। वहीं दूसरी ओर रविवार को डाग स्क्वॉयड टीम के देर से पहुंचने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी दिखी।
सीओ भूषण वर्मा ने कहा कि सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। धमकी भरे पत्र की भी विशेष जांच कराई जाएगी। इसमें जिसकी भी संलिप्तता होगी उन पर कार्रवाई होगी।