फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थ नगरी काशी में जुटे हैं कई दिग्गज कलाकार, एयरपोर्ट पर दिखीं पाखी हेगड़े

Wed, 13 Sep 2017 02:02 PM IST
amarujala.com, presented by उत्पल कांत
विज्ञापन
काशी में जुटे हैं कई दिग्गज कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिल्म इंडस्ट्री और तीर्थनगरी वाराणसी का रिश्ता बड़ा ही खास है। इस हफ्ते बॉलीवुड और भोजपुरी जगत के कई सिने कलाकारों का वाराणसी आगमन हुआ। मंगलवार को भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, अभिनेत्री पाखी हेगड़े, और दिग्गज कलाकार शेखर सुमन वाराणसी पहुंचे।
विज्ञापन


बुधवार को फिल्म भूम‌ि की पूरी स्टार कास्ट जिसमें संजय दत्त, निदेशक ओमंग कुमार, अभिनेत्री अदिति राव हैदरी वाराणसी पहुंचेंगी। फिल्म काशी इन सर्च ऑफ गंगा की शूटिंग के लिए अभिनेता शरमन जोशी, मनोज जोशी, मिस इंडिया की फाइनलिस्ट ऐश्वर्या देवन, अखिलेंद्र मिश्रा, गोविंद नामदेव और  परितोष त्रिपाठी जैसे कलाकार यहां पहले से मौजूद हैं।  

मंगलवार को भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। पाखी हेगड़े, और दिग्गज कलाकार शेखर सुमन बाबतपुर एयरपोर्ट पर कूल लुक में दिखे।
विज्ञापन


पाखी हेगड़े बुधवार को अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगी। बता दें कि बुधवार को अमर उजाला,वाराणसी कार्यलाय में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस संवाद में भूम‌ि की पूरी स्टार कास्ट शामिल होगी। अमर उजाला की ओर से वाराणसी की जनता को सेल्फी विथ संजय दत्त का मौका भी दिया जाएगा
विज्ञापन

‘सेल्फी विद संजय दत्त’ के लिए शांता और पल्लवी सेलेक्ट

संजय दत्त - फोटो : SELF
अमर उजाला के निमंत्रण पर वाराणसी आ रहे मशहूर फिल्म अभिनेता संजय दत्त 13 सितंबर दिन बुधवार को अमर उजाला के पांच पाठकों से मुलाकात कर उनके साथ सेल्फी खिंचवाएंगे।
अमर उजाला डॉट कॉम के माध्यम से अब तक मिले सवालों के आधार पर शहर के शांता कुमार भट्टाचार्य और पल्लवी श्रीवास्तव को संजय दत्त से मिलने के लिए चुना जा चुका है। इस क्रम में अगला नंबर आपका भी हो सकता है।

अभी तीन पाठकों के नाम उनके सवालों के आधार पर तय किए जाएंगे। संजय दत्त फिल्म भूमि के अपने साथी कलाकारों के साथ 13 सितंबर की सुबह वाराणसी पहुंचेंगे। इस दौरान संजय दत्त अमर उजाला के चांदपुर स्थित कार्यालय में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।

यहीं पर वह अपने फैंस से मिलेंगे। इस कार्यक्रम में अमर उजाला के पांच भाग्यशाली पाठकों को मौका मिलने वाला है। इनमें से दो पाठकों का उनके द्वारा भेजे गए सवालों के आधार पर चयन भी हो चुका है।

संजय दत्त के साथ फोटो खिंचवाने के लिए पाठकों को संजय दत्त से एक सवाल पूछना है। ये सवाल आपको अपने मोबाइल पर वीडियो की शक्ल में रिकॉर्ड करना है और रिकॉर्डिंग से पहले अपना नाम और शहर का नाम भी बोलना है।

इसके बाद मोबाइल ब्राउजर पर www.amarujala.com टाइप करें और होम पेज पर बने ‘सेल्फी विद संजय दत्त’ निमंत्रण पर क्लिक करके अपना सवाल अपलोड कर दें। अगर आपका सवाल चुना गया तो आपको 13 सितंबर को मौका मिल सकता है, संजय दत्त से हाथ मिलाने का और उनके साथ सेल्फी खिंचाने का।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें