फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर: महिला हेड कांस्टेबल समेत दो गंभीर, सरकारी कार्य से लौटते समय हादसा; रेफर

Mon, 21 Sep 2026 09:50 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महिला हेड कांस्टेबल कुंती देवी समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों सरकारी कार्य से लौट रहे थे। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हेड कांस्टेबल कुंती देवी की गंभीर हालत को देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
महिला हेड कांस्टेबल को अस्पताल ले जाते लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चकिया कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के समीप तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला हेड कांस्टेबल और बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया पहुंचाया गया।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, चकिया कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल कुंती देवी सोमवार को सरकारी कार्य से लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में उन्होंने बाइक सवार से लिफ्ट मांगी थी। बाइक चालक के साथ वह बाइक पर सवार होकर जा रही थीं। सिकंदरपुर गांव के समीप तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंच गए और घायलों की मदद में जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला हेड कांस्टेबल कुंती देवी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

वहीं, बाइक चालक की पहचान विशुनपुरवा गांव निवासी सुनील दुबे के रूप में बताई गई है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाई। दुर्घटना के कारणों और बोलेरो चालक के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें