फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में बारातियों से भरी बोलेरो डंपर से टकराई, चालक सहित दो की मौत, चार घायल

Sun, 16 Dec 2018 07:37 PM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में बारातियों से भरी बोलेरो की डंपर से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। हादसा शनिवार की देर रात  कंधरापुर थाना क्षेत्र के सेहदा में हुआ। बारात कोयलसा से लौट रही थी।  हादसे में बोलेरो के जहां परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। आगे की स्लाइड्स में देखें..
विज्ञापन

2 of 5
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
मऊ जिले के चिरैयाकोट कोतवाली अंतर्गत सरसेना गांव से शनिवार की शाम एक बारात अतरौलिया थाना क्षेत्र के कोयलसा बाजार गई हुई थी। देर रात लगभग 12 बजे के लगभग एक बोलेरों में आधा दर्जन बाराती सवार हुए और वापसी के लिए निकल पड़े। बोलेरो अभी सेहदा जंगल के पास ही पहुंची थी कि आजमगढ़ की तरफ से आ रही डंपर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। 
विज्ञापन

3 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
 सूचना पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर से गाड़ी को काट कर घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा।  जहां दो लोगों की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया है।  हादसे में बोलेरो सवार चालक अनिल(32), दशई(36) निवासी सरसेना चिरैयाकोट मऊ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बोलेरो में सवार चार अन्य लोग घायल हो गए। 

 

4 of 5
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद ट्रक चालक मय वाहन मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना सरसेन पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम हाउस पर जुटे परिजनों व रिश्तेदारों में रोना-पीटना मचा रहा।  सेहदा जंगल के पास हुए हादसे में मृत सुरेंद्र को तो जैसे मौत खींच लाई थी। क्योंकि जब बोलेरो कोयलसा से वापसी के लिए चली तो रामअवतार चालक के साथ अगली सीट पर बैठा था और घटना के कुछ देर पूर्व ही रामअवतार नींद आने के चलते पीछे आ गया और सुरेंद्र को अगली सीट पर जाकर बैठ गया।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
डंपर व बोलरो के बीच टक्कर काफी जोरदार हुई थी। हादसे के बाद बोलेरो की जो दशा थी, उसे देख लोग कांप गए। हाईवे पर हादसा हुआ और घायलों के इतने खून मौके पर बहे की सुबह तक सड़क खून से लाल थी। वहीं मौके पर मृतकों के जूते आदि भी खून से लहूलुहान हाल में इधर-उधर पड़े हुए थे।  घटना की जानकारी होते ही घराती व बराती दोनों पक्षों में कोहराम मच गया। रात में ही काफी संख्या में लोग जिला अस्पताल पहुंच गए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें