फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने की खुदकुशी: बरात से लौटा, सोने की बात कहकर कमरे में गया; फिर दरवाजा खुला तो सामने था दर्दनाक मंजर

Fri, 27 Nov 2026 03:21 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बरात से लौटकर आए युवक का पंखे से लटकता शव देखकर घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। युवक बरात से लौटने के बाद सोने की बात कहकर कमरे में गया, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं निकला। घरवालों ने दरवाजा खोला तो फंदे से लटक रहा था। 
विज्ञापन
मृतक सूरज की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी कमिश्नरेट के कपसेठी थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव में बृहस्पतिवार को सूरज सैनी (24) का शव घर के कमरे में पंखे के सहारे दुपट्टे से लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


वहीं, फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। बाराडीह गांव निवासी भगौती सैनी का पुत्र सूरज सैनी शादी-विवाह के आयोजनों में स्टेज और गाड़ियों को सजाने का काम करता था। वह दो भाइयों और एक बहन में तीसरे नंबर पर था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। 

परिजनों के अनुसार, सूरज बृहस्पतिवार दोपहर बरात से घर लौटा था। इसके बाद सोने की बात कहकर अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर परिजनों को चिंता हुई। कमरे में जाकर देखा तो वह पंखे के सहारे दुपट्टे से लटक रहा था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। परिवार के लोग भी इस संबंध में कुछ स्पष्ट नहीं बता सके। थाना प्रभारी अनिकेत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके पहले फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें