फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 74 दिनों के बाद आज से चलेंगी गंगा में नावें; लाइफ जैकेट जरूरी; मांझी समाज ने किया था प्रदर्शन

Wed, 24 Sep 2025 12:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में नदियों का पानी घटने के बाद नाविक अपनी नाव चलाने की डिमांड कर रहे थे। एक दिन पहले नाविक समाज के लोगों ने इसे लेकर प्रदर्शन भी किया था। उनकी मांग को प्रशासन ने मांग लिया है।
विज्ञापन
दशाश्वमेध घाट पर बाढ़ के कारण खड़ी नाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: गंगा में बाढ़ आने के बाद 10 जुलाई से नौका संचालन बंद था। मंगलवार को मांझी समाज ने सुबह 11 से 12.30 बजे तक दशाश्वमेध घाट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद समाज के लोगों ने दशाश्वमेध से रविदास घाट तक पैदल मार्च किया। रविदास घाट पर पुलिस ने नाविकों की मांग को स्वीकार कर नाव चलाने की अनुमति दे दी। 

विज्ञापन


बुधवार को 74 दिन बाद सुबह से लेकर सूर्यास्त होने तक संचालन पूरी सुरक्षा इंतजाम के साथ होगा। सोमवार को डीसीपी क्राइम व जल पुलिस के नोडल सरवण टी ने अस्सी घाट से नमो घाट तक निरीक्षण किया था। सिल्ट जमी होने और प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण मंगलवार से होने वाले संचालन पर रोक लगा दी थी। इसे लेकर मांझी समाज में आक्रोश था। 

प्रदर्शन को देख डीसीपी क्राइम सरवण टी ने रविदास घाट पर नाविकों से मुलाकात की। प्रमोद मांझी ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने 25 तारीख के बाद नाव चलाने की अनुमति देने की बात की। जबकि क्रूज का संचालन प्रतिदिन किया जा रहा है। पिछले 73 दिनों से नाव संचालन बंद है। मांझी समाज के आय पर प्रभाव पड़ा है। मंगलवार को प्रदर्शन के बाद पुलिस ने अनुमति दी। 
विज्ञापन


डीसीपी क्राइम सरवण टी ने बताया कि बिना लाइफ जैकेट यात्रियों को बिठाने पर कार्रवाई होगी। जल पुलिस, एनडीआरएफ की टीम लगातार निरीक्षण करेंगी। नाविकों को निर्देश दिए गए हैं कि घाटों पर प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। सिल्ट की सफाई भी नहीं हुई है। यात्रियों को नाव पर चढ़ाने और उतारने के लिए बेहतर प्रबंध करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें