फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: वाराणसी में नाविक समाज का विरोध प्रदर्शन, दशाश्वमेध घाट पर काली पट्टी बांधकर जताया आक्रोश

Tue, 23 Sep 2025 03:41 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में नाव संचालन पर रोक लगाने से नाराज नाविकों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि प्रशासन द्वारा 72 दिन बाद भी नावों के संचालन की अनुमति नहीं दी जा रही है। 
विज्ञापन
नाविक समाज के लोगों ने पुलिस से की पूछताछ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में प्रशासन के रवैये से नाराज नाविक समाज ने मंगलवार को दशाश्वमेध घाट पर नावों पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में नाविक एकजुट होकर घाट पर पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान नाविक समाज के लोगों को समझाने के लिए एडीसीपी काशी टी सरवरण रविदास घाट पहुंचे।

विज्ञापन


नाविक समाज के प्रतिनिधि प्रमोद माझी ने बताया कि 72 दिन बाद नाव संचालन शुरू हुआ था, लेकिन प्रशासन ने बहाना बनाकर उस पर फिर से रोक लगा दी। उनका कहना है कि प्रशासन घाटों पर रोशनी की कमी का हवाला देता है, जबकि नाव संचालन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ही होता है और उस समय पर्याप्त रोशनी रहती है।

नाविकों ने यह भी कहा कि घाटों की साफ-सफाई की जिम्मेदारी प्रशासन और नगर निगम की होती है, लेकिन गंगा की स्वच्छता और सफाई वे खुद करते हैं ताकि यात्रियों को किसी तरह की समस्या न हो। इसके बावजूद प्रशासन नाव संचालन में लगातार अड़चनें पैदा कर रहा है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Navratri 2025: मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन के लिए भक्तों का लगा तांता, जयकारे से गूंज उठा मंदिर परिसर

विज्ञापन

प्रमोद माझी ने आरोप लगाया कि अधिकारियों का कहना है कि 25 सितंबर को निरीक्षण किया जाएगा और उसके बाद आदेश जारी होगा, लेकिन इस तरह समय निकालकर नाविक समाज के साथ अन्याय किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर क्रूज का संचालन लगातार जारी है और उसमें किसी भी तरह की बाधा नहीं डाली जा रही है।

नाविक समाज ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे कार्तिक पूर्णिमा पर नाव संचालन पूरी तरह बंद कर आंदोलन को और आक्रामक रूप देंगे। इसके साथ ही उन्होंने क्रूज संचालन का घेराव करने की भी घोषणा की। इस विरोध प्रदर्शन में रामनगर से लेकर नमो घाट तक के सैकड़ों नाविक शामिल हुए और सभी ने एक स्वर में प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें