फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Board Exam 2026: यूपी बोर्ड में 3701, संस्कृत बोर्ड में 613 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा, CBSE का अपडेट जान लें

Sat, 21 Feb 2026 12:57 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: यूपी बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन दोनों पालियों में 3701 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी। इनमें सबसे ज्यादा सामाजिक विज्ञान में अनुपस्थित रहे। वहीं संस्कृत बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन 613 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी। उधर, सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में फिजिक्स के बहुविकल्पीय प्रश्नों ने छात्रों को उलझाया। 
 
विज्ञापन
परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड: दोनों पालियों में तीसरे दिन 3701 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा, सबसे अधिक सामाजिक विज्ञान में अनुपस्थित

विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन शुक्रवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 81,784 छात्रों ने अलग-अलग विषयों की परीक्षा दी। हाईस्कूल के छात्रों ने पहली पाली में सामाजिक विज्ञान का पेपर दिया, वहीं इंटरमीडिएट के छात्रों ने पहली पाली में कृषि शास्य और दूसरी पाली में अंग्रेजी का पेपर दिया। दोनों पालियों में 3,701 छात्र अनुपस्थित रहे।

सुबह की पाली में हाईस्कूल के छात्रों ने सामाजिक विज्ञान की परीक्षा दी, जिसमें 46,300 छात्र पंजीकृत थे। परीक्षा में 44,118 छात्रों ने भाग लिया, जबकि 2,182 छात्र अनुपस्थित रहे। छात्रों ने बताया कि सामाजिक विज्ञान के पेपर में अर्थशास्त्र और इतिहास के सवाल थोड़े कठिन पूछे गए थे। वहीं, इंटरमीडिएट के छात्रों ने पहली पाली में कृषि शास्य की परीक्षा दी, जिसमें 19 छात्र अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में सिर्फ इंटरमीडिएट के 37,001 छात्रों ने परीक्षा दी, जबकि 1,428 छात्र अनुपस्थित रहे। अंग्रेजी के पेपर में आर्टिकल ने छात्रों को परेशान किया, लेकिन छात्रों के मुताबिक पेपर बहुत अच्छा और सरल था।
विज्ञापन


छात्रों की प्रतिक्रियाएं

  • अंग्रेजी का पेपर बहुत अच्छा आया था। जो पढ़े थे, वही सब उसमें से आया। आर्टिकल थोड़ा कठिन था, लेकिन फिर भी लिखा गया। -सुहानी सोनकर
  • पेपर आसान था। पिछले बार से इस बार के पेपर अलग बनाए गए थे। ब्लॉक लेवल ऑफिसर के खिलाफ डीएम को लेटर लिखने को आया था। -आशीष
  • व्याकरण के सवाल थोड़े कठिन लगे, बाकी सारा पेपर सरल था। जो पढ़े थे, वही सब उसमें से आया था। आर्टिकल भी कठिन था। -अन्वी
  • पेपर मध्यम दर्जे का था। आर्टिकल इस बार पूछा गया जो थोड़ा कठिन लगा। व्याकरण के प्रश्नों ने भी थोड़ा उलझाया। -बेबी
विज्ञापन

संस्कृत बोर्ड: दूसरे दिन 613 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा

संस्कृत बोर्ड की परीक्षा के दूसरे दिन हाईस्कूल और कक्षा 11 की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा थी। वहीं, दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की समाजशास्त्र की परीक्षा हुई। दोनों पालियों में 613 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी। जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कक्षा 10 में 1,118 छात्रों ने परीक्षा दी, जबकि 247 अनुपस्थित रहे। कक्षा 11 में 1,265 उपस्थित और 301 अनुपस्थित रहे। कक्षा 12 में 1,035 छात्रों ने परीक्षा दी, जबकि 65 ने छोड़ दी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि पेपर संपन्न होने के बाद सभी कॉपियां कंप्यूटर कक्ष में सील कर भिजवाई गईं। इस दौरान बोर्ड की ओर से गठित सचल दल ने केंद्रों का औचक निरीक्षण भी किया।  

फिजिक्स के बहुविकल्पीय प्रश्नों ने उलझाया, औसत स्तर का था पेपर
सीबीएसई की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा शुक्रवार को 46 केंद्रों पर आयोजित की गई। इसमें कक्षा 12वीं में फिजिक्स और कक्षा 10वीं में अतिरिक्त विषय की परीक्षा थी। कक्षा 12वीं के फिजिक्स के पेपर में बहुविकल्पीय प्रश्नों ने विद्यार्थियों को थोड़ा सा उलझाया। हालांकि, पेपर औसत स्तर का था।

इसे भी पढ़ें; Varanasi News Today: हादसों में दो मौत, एक खुदकुशी, भाजपा नेता समेत नौ पर एफआईआर का आदेश समेत प्रमुख खबरें

सीबीएसई समन्वयक नीलम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को हुई परीक्षा के लिए कक्षा 12वीं में कुल 14,922 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 14,626 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि 296 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, कक्षा 10वीं में 599 में से 598 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, केवल एक छात्र अनुपस्थित था। सभी केंद्रों पर बोर्ड के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा शांतिपूर्ण और अनुशासनपूर्वक संपन्न कराई गई। परीक्षा की निगरानी बोर्ड के निर्देशानुसार की जा रही है, और सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें