आर्य विद्या सभा के खेल मैदान पर रविवार को सनशाइन कप अंडर-19 जिलास्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का मुकाबला हुआ। इसमें बीएलडब्ल्यू जूनियर्स ने जय नारायण घोषाल क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से पराजित किया। बीएलडब्ल्यू के कप्तान विशाल कुमार ने 6 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट निकाले और टीम को जीत दिलाई। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टॉस जीतकर बीएलडब्ल्यू ने पहले क्षेत्ररक्षण चुना। बल्लेबाजी करने उतरी जय नारायण घोषाल क्लब की टीम ने निर्धारित 35 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। टीम के लिए करन सिंह ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 29 गेंदों में 7 छक्कों और 1 चौके की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा बीएलडब्ल्यू के भानु प्रताप सिंह ने 25 और आदर्श यादव ने 20 रन बनाए। टीम के कप्तान विशाल कुमार, प्रिंस पटेल ने 2-2 विकेट निकाले। 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएलडब्ल्यू जूनियर्स की टीम ने 27.3 ओवरों में 4 विकेट खोकर 150 रन बना लिए। टीम के अरुण प्रकाश ने 49 गेंदों में 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 58 रनों की मैच-जिताऊ पारी खेली। जय नारायण घोषाल क्लब के मुकर्रम रज़ा और रौनक गुप्ता ने 2-2 विकेट हासिल किए।