फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीम के पेड़ को लेकर खूनी संघर्ष: तीन भाइयों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, युवक के सिर में लगे 40 टांके; 5 लोग घायल

Fri, 22 May 2026 02:48 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: नीम के पेड़ को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष ने घर में घुसकर तीन भाइयों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सूचना पाकर चोलापुर पुलिस की पहुंच गई। इस हमले में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
चोलापुर थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Crime: चोलापुर थाना क्षेत्र के नेहिया गांव में आंधी के दौरान गिरे नीम के पेड़ को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने मनबढ़ई दिखाते हुए पूरे परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


मारपीट में एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है, जिस पर चिकित्सकों ने करीब 40 टांके लगाए हैं। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। 

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले आई तेज आंधी के दौरान गांव में स्थित एक पुराना नीम का पेड़ गिर गया था। पेड़ को काटने और ले जाने को लेकर गांव के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। एक पक्ष के राजेश सिंह का आरोप है कि गांव के गोविंद राजभर, नंदलाल राजभर, रवि राजभर, पप्पू राजभर, गुलाब राजभर और सरोज राजभर जबरन उनके बगीचे में गिरे नीम के पेड़ को काटकर ले जा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई।

विरोध करने पर आरोपी भड़क गए और थोड़ी देर बाद एकजुट होकर लाठी-डंडों के साथ उनके घर पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने पूरे परिवार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और घर में घुसकर हमला किया। मारपीट में राजेश सिंह, उनके छोटे भाई अरुण कुमार सिंह और अजीत सिंह उर्फ गुड्डू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में सबसे अधिक चोट अजीत सिंह को आई है। 

अजीत के सिर में तीन जगह गहरी चोट लगी, जिसके चलते चिकित्सकों को करीब 40 टांके लगाने पड़े। उनका इलाज लोहता क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं अन्य घायलों का जिला अस्पताल और निजी चिकित्सालय में उपचार कराया गया। 

इस मामले में दूसरे पक्ष से सरोज राजभर ने चोलापुर थाने पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि उसके पक्ष से दो लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें