पेपर छूटते ही स्टेशन और रोडवेज पर जुटी भीड़
लेखपाल भर्ती परीक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन के साथ रेलवे और रोडवेज प्रशासन ने भी तैयारियां की थीं। पेपर छूटते ही अभ्यर्थियों की भीड़ स्टेशन और रोडवेज पर देखने को मिली। कैंट स्टेशन के सभी प्लेटफाॅर्म पर भीड़ रही। इसे नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ के साथ पीएसी के जवान भी तैनात थे। ऐसे ही रोडवेज पर भी भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस मुस्तैद रही।