घटना में एक पक्ष से संतराम, उनकी पत्नी, अजय बिंद, मिंटू बिंद, सिंटू बिंद और उनकी मां घायल हुईं। वहीं दूसरे पक्ष से जमुना बिंद, उनकी पत्नी शक्ति देवी, पुत्र बिंदु और बहू को चोटें आई हैं। घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा भेजा गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात पर काबू पाया। गांव में दोबारा विवाद न हो, इसके लिए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मामले की जांच में जुटी है।