फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नाम का हेल्थ एटीएम, नहीं हो पा रही खून की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले के सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों और सार्वजनिक जगहों पर हेल्थ एटीएम लग गए हैं, लेकिन लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। हेल्थ एटीएम पर 50 से अधिक जांच होती है, लेकिन कई दिनों से स्टि्रप नहीं होने से खून और शुगर की जांच नहीं हो पा रही है। लोगों को निराश लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अस्पतालों में लोगों को जांच के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए हेल्थ एटीएम पर जांच की सुविधा शुरू कराई गई है। स्वास्थ्य विभाग ने मंडलीय अस्पताल, बीएचयू दंत चिकित्सा संकाय, सीएचसी दुर्गाकुंड, पीएचसी बड़ागांव, शहरी सीएचसी चौकाघाट के साथ ही वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन पर हेल्थ एटीएम लगवाए हैं। यहां सामान्य जांच हो जा रही है, लेकिन खून संबंधी जांच नहीं हो पा रही है। शनिवार को शहरी सीएचसी दुर्गाकुंड, बीएचयू दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय परिसर में लगे हेल्थ एटीएम पर केवल बीपी, वजन, मोटापा, की जांच हुई। जबकि खून संबंधी जांच नहीं होने से लोगों को निराश होना पड़ा। शहरी स्वास्थ्य केंद्र दुर्गाकुंड पर भी स्टि्रप नहीं होने से जांच नहीं हो पाई। पूछने पर कर्मचारी भी नहीं बता सके कि जांच कब से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें