फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन का दीजिए उपहार: रक्तदान कर बन सकेंगे महादानी, मरीजों को दे सकेंगे नया जीवन; यहां लगेगा कैंप

Wed, 24 Jul 2024 02:45 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

कारगिल विजय दिवस पर बीएचयू अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर में 26 जुलाई को रक्तदान शिविर लगेगा। इस दौरान रक्तदाताओं को फाउंडेशन और ब्लड बैंक की ओर से प्रशस्ति पत्र मिलेगा। 
विज्ञापन
ब्लड डोनेशन - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धरती पर रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। इसलिए लोगों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। अगर आप ऐसा करना चाहते हैं तो कारगिल विजय दिवस पर ये नेक पहल कर सकते हैं। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 26 जुलाई को बीएचयू अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर व दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।

विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हर साल कारगिल विजय दिवस पर शहीदों की याद में रक्तदान शिविर लगाया जाता है। इसका उद्देश्य यह है कि अस्पतालों में भर्ती जरूरतमंद मरीजों को इलाज के दौरान उस समय भी खून मिल सके, जब उनके पास कोई डोनर नहीं रहता है। 

पिछले सालों की तरह इस साल भी अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। बीएचयू अस्पताल के साथ ही ट्रॉमा सेंटर में भी सुबह 9 बजे से 3 बजे तक शिविर लगाया जाएगा। इसमें रक्तदान करने वालों को अमर उजाला फाउंडेशन और ब्लड बैंक की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साह बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


क्या बोले डॉक्टर 
रक्तदान करना सबसे पुनीत कार्य है। किसी भी स्वस्थ व्यक्ति को शिविरों में पहुंचकर रक्तदान करना चाहिए। यह भी जानना जरूरी है कि अगर कोई एक यूनिट रक्तदान करता है तो उससे चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान करने के बाद कोई परेशानी नहीं आती है। -डॉ. एसके सिंह, सीएमओ, बीएचयू स्वास्थ्य केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें