फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में आईएमए और बीएचयू ब्लड बैंक में खून का संकट, रिजर्व स्टॉक हो रहा खाली

Sun, 31 May 2020 01:24 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

  • आईएमए और बीएचयू ब्लड बैंक में रक्तदान करने वालों की संख्या में भी कमी
  • बीएचयू में बस 250 यूनिट ब्लड, आईएमए में 700 रिजर्व स्टॉक से मदद, एबी पाजिटिव ब्लड खत्म 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना कॉल में जरूरतमंदों की हर कोई अपने-अपने तरीके से मदद करने में लगा है। लेकिन लॉकडाउन में इस समय सबसे अधिक जरूरत थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों सहित उन लोगों की मदद करने की जरूरत है, जिन्हें हर महीने ब्लड की जरूरत होती है। अगर समय से उन्हें ब्लड ना मिले तो इलाज का संकट हो सकता है।  

विज्ञापन


लॉकडाउन में आईएमए और बीएचयू ब्लड बैंक में खून का संकट गहरा गया है। हालत यह है कि यहां रिजर्व स्टॉक भी अब खाली होने लगा है। इसके लिए दोनों संस्थानों की ओर से लोगों से रक्तदान की अपील की जा रही है। आईएमए ब्लड बैंक की क्षमता करीब  तीन हजार यूनिट की है और यहां 700 यूनिट ब्लड रिजर्व में रहता है।

हर महीने औसतन 50 थैलेसीमिया बच्चों को 100 से 150 यूनिट ब्लड बिना किसी चार्ज के डोनेट किया जाता है। अब लॉकडाउन में रक्तदान में भी कमी आई है। अध्यक्ष डॉ. आलोक भारद्वाज के मुताबिक रिजर्व स्टॉक से ही फिलहाल जरूरतमंदों की मदद की जा रही है। अस्पताल में एबी पॉजिटिव और निगेटिव ब्लड बिल्कुल ही नहीं है। अगर कोई जरूरतमंद इस ग्रुप का आता है तो उसे नहीं दिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लड बैंक
सामाजिक संस्थाओं, युवाओं से रक्तदान की अपील भी की जा रही है। उधर 2000 यूनिट क्षमता के बीएचयू ब्लड बैंक में भी इस समय केवल 250 यूनिट ब्लड ही है। औसतन हर महीने थैलेसीमिया-हीमोफीलिया पीड़ित बच्चों के साथ ही अन्य जरूरतमंदों को 400 से 500 यूनिट ब्लड बिना किसी चार्ज के दिया जाता है। ब्लड बैंक के सीएमओ इंचार्ज डॉ. एसके सिंह ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों को स्व रक्तदान की अपील की जा रही है, जिससे जरूरतमंदों की मदद की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें