रिजर्ब यूनिट से अब दिया जा रहा ब्लड
बीएचयू ब्लड बैंक के सीएमओ इंचार्ज डॉ. एसके सिंह ने बताया कि ब्लड कैंसर, गर्भवती महिलाओं की डिलिवरी और थैलेसीमिया मरीजों को मिलाकर रोजाना लगभग 40 यूनिट ब्लड दिया जा रहा है। लॉकडाउन होने की वजह से एक्सीडेंटल केस कम हुए हैं। इस वजह से खून की मांग भी कम हुई है। लेकिन इसके बावजूद भी खून देने वालों की संख्या इस समय बहुत कम है। इस वजह से रिजर्व कोटे से भी खून मरीजों को दिया जा रहा है। इस समय रिजर्ब में 700 यूनिट खून बचा है।
आईएमए में भी एबी पॉजिटिव ब्लड की कमी
आईएमए के अध्यक्ष डॉ आलोक भारद्वाज के मुताबिक ब्लड बैंक में खून की बहुत ज्यादा कमी तो नहीं है लेकिन सामान्य दिनों की तुलना में जहां लोग रक्तदान करने आते थे, उनकी संख्या न के बराबर हैं। ब्लड बैंक में इस समय एबी पॉजिटिव खून की कमी है। कहा कि आमतौर पर रिजर्व 1000 यूनिट ब्लड इस समय भी रिजर्व रखा गया है, जिससे कि अस्पतालों में भर्ती मरीजों का इलाज हो सके। उन्होंने लोगों से रक्तदान करने की अपील की है।