फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालयों पर जड़ दिया ताला

Tue, 09 Aug 2016 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य वित्त के तहत विकास कार्यों के लिए मिलने वाली धनराशि घटाने, 14वें वित्त से वंचित किए जाने और अधिकारों में कटौती से नाराज ब्लॉक प्रमुखों के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत सदस्य मंगलवार को सड़कों पर उतर आए। चिरईगांव, आराजीलाइन, सेवापुरी और चोलापुर ब्लॉक कार्यालयों में ताला बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। इसके चलते कार्यालयों में दिनभर कामकाज नहीं हुआ।
विज्ञापन



चिरईगांव संवाददाता के अनुसाद ब्लॉक प्रमुख वंदना सिंह के नेतृत्व मे क्षेत्र पंचायत सदस्यों ब्लाक कार्यालय के गेट पर सुबह तालाबंदी कर दी। प्रमुख पति एवं व बीडीसी सदस्य सुधीर सिंह ने कहा कि क्षेत्र पंचायत कार्यदायी एवं वैधानिक संस्था है। सरकार ने प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार घटाकर अन्याय किया है। विरोध प्रदर्शन में प्रेम, नीरज पांडेय, हंसराज, संजीव और नवीन सिंह आदि शामिल रहे। आराजी लाइन संवाददाता के अनुसार ब्लाक प्रमुख नगीना सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक कार्यालय पर तालाबंदी की गई। इसमें शामिल क्षेत्र पंचायत सदस्य संजीव कुमार सिंह, मनोज मिश्र, कृष्ण कुमार पांडेय, मोहित सिंह, रवि सिंह, गुलाब प्रजापति, वंदना देवी, भोला, मन्सा देवी, अशोक, महेश और सरोज सिंह आदि शामिल रहे।


दानगंज संवाददाता के अनुसार चोलापुर ब्लॉक प्रमुख सुभाष यादव के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत कार्यालय पर तालाबंदी कराते हुए सदस्यों ने अपनी आवाज बुलंद की। ब्लाक प्रमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री को प्रमुख संघ की ओर से चेतावनी पत्र भेजा गया था लेकिन कोई पहल नहीं की गई। उन्होंने चेताया कि यदि पहले की तरह राज्य वित्त से ग्राम प्रधानों के बराबर धनराशि नहीं दी गई और 14वें विकास कार्यों के लिए क्षेत्र पंचायत को बजट नहीं मिलता तो सामूहिक रूप से इस्तीफा दिया जाएगा। प्रदर्शन में प्रेमलाल, राजेश यादव, संतोष सिंह, रामप्रवेश, विनोद, नरेंद्र यादव, दया यादव और सुमित आदि शामिल थे। सेवापुरी संवाददाता के अनुसार ब्लाक कार्यालय पर बीडीसी इंदू सिंह के नेतृत्व में तालाबंदी और विरोध प्रदर्शन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और सफाई कर्मचारियों पर कार्रवाई का अधिकार बीडीओ के पास होता था। अब यह अधिकार जिला पंचायती राज अधिकारी को सरकार ने दे दिया है। इसका असर क्षेत्र के विकास पर पड़ेगा। प्रदर्शन में गुलाबी सिंह, फुन्नन सिंह, राकेश सिंह, गुड़िया सिंह, संतोष गुप्ता, जितेंद्र, रमेश आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें