फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडीओ परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस के साथ अभ्यर्थी गिरफ्तार, टॉयलेट में सेट कर रहा था कान में

Sun, 23 Dec 2018 10:16 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
परीक्षार्थी जयसिंह यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बनारस में शिवपुर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर स्थित विकास इण्टर कॉलेज में आयोजित ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) की परीक्षा में शनिवार को एक अभ्यर्थी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ पकड़ा गया।
विज्ञापन


अभ्यर्थी की शिनाख्त प्रयागराज जिले के रामगढ़ फूलपुर निवासी जय सिंह यादव के तौर पर हुई है। जय के खिलाफ शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर उसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। जय को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस कहां से मिली और उसे उत्तर कौन बताता इसकी तफ्तीश जारी है।

शिवपुर थाना अंतर्गत परमानंदपुर स्थित विद्यालय में ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा की पहली पाली में उड़ाका दल के सदस्य निरीक्षण करने पहुंचे। टॉयलेट चेक करने पर पता लगा कि जय अपने कान में इलेक्ट्रानिक डिवाइस सेट कर रहा है। ब्लूटूथ और सिम के जरिये संचालित होने वाली डिवाइस की मदद से परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों का उत्तर जय उत्तर पुस्तिका में लिखता।
विज्ञापन


उड़ाका दल ने जय से पूछताछ की और विद्यालय के प्रबंधक अशोक सिंह की सूचना पर शिवपुर पुलिस पहुंची। इस संबंध में थानाध्यक्ष शिवपुर नागेश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा अधिनियम के तहत जय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें