फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र के जिला जेल में मिला ब्लेड और चिलम, जेलर की नौकरी खतरे में

Fri, 01 Sep 2017 10:40 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण, मची अफरातफरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोनभद्र के गुरमा स्थित जिला कारागार में गुरुवार की दोपहर डीएम और एसपी ने छापा मारा। बैरकों की जांच में ब्लेड, चिलम, माचिस और चाकू के आकार में बनाया गया नुकीला चम्मच मिला है। सफाई व्यवस्था भी बदहाल मिली।
विज्ञापन


अफसरों ने सूरज नामक बंदी से मारपीट करने के मामले में एक बंदी से पूछताछ भी की। अव्यवस्था से नाराज डीएम ने जेलर के निलंबन की संस्तुति कर दी। जेल में अन्य कमियों को तत्काल सुधारने के निर्देश दिए। 

गुरुवार की दोपहर 1:30 बजे जिलाधिकारी पीके उपाध्याय और एसपी राम प्रताप सिंह गुरमा जेल पहुंचे। अचानक अफसरों के पहुंचने से अफरातफरी मच गई। डीएम, एसपी और अन्य अफसरों ने करीब 30 मिनट तक बैरकों की जांच की।
विज्ञापन


जेल के अंदर सफाई व्यवस्था बदहाल मिली। इस पर जेलर रमाकांत दोहरे को फटकार लगाई। बैरक छह और नौ में ढेरों कमियां मिली। जांच में चिलम, माचिस, ब्लेड का टुकड़ा मिला। एक बैरक में नुकीला बनाया गया चम्मच मिला।

अफसरों ने सूरज नामक बंदी के साथ मारपीट करने वाले एक बंदी से बात भी की। जेल स्टाफ को चेतावनी दी कि जेल में अवैध वस्तु मिली तो खैर नहीं होगी। बंदियों से भी पूछताछ कर जानकारी हासिल की गई। बंदियों ने समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। जेलर को सफाई का निर्देश दिया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें