फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस: वाराणसी में अब तक 74 केस, बीएचयू में दो और मरीजों की मौत, तीन का ऑपरेशन

Sun, 23 May 2021 05:42 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी

सार

वाराणसी में कोरोना की रफ्तार पर काफी हद तक लगाम लगी है लेकिन  ब्लैक फंगस के तेजी से मामले ने चिंता बढ़ा दी है।  बीएचयू में ब्लैक फंगस के कुल 74 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें 2 मरीजों की  पहले मौत हुई थी। जबकि 2 मरीजों की शनिवार को मौत हुई।
 
विज्ञापन
ब्लैक फंगस - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में ब्लैक फंगस के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार रात से शनिवार तक 18 नए मामले सामने आने के बाद अब कुल मरीजों की संख्या 74 हो चुकी है। बीएचयू में ब्लैक फंगस के तीन मरीजों का शनिवार को ऑपरेशन किया गया। ईएनटी डिपार्टमेंट में ऑपरेशन के बाद सभी मरीजों को पोस्ट कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा पहले से सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में भर्ती दो मरीजों की मौत हो गई। अब बीएचयू में ब्लैक फंगस के ऑपरेशन वाले मरीजों की संख्या 9 हो गई है। जबकि इससे होने वाली मौतों की चार हो गई।  बीएचयू में ब्लैक फंगस के कुल 74 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें 2 मरीजों की  पहले मौत हुई थी। जबकि 2 मरीजों की शनिवार को मौत हुई।

बाकी 70 का पोस्ट कोविड वार्ड, इमरजेंसी, सुपरस्पेशियलिटी ब्लाक में इलाज चल रहा है। बीएचयू अस्पताल के एमएस प्रोफ़ेसर केके गुप्ता ने बताया कि शनिवार को तीन नए मरीज भी आए। बताया कि जिन 2 मरीजों की शनिवार को मौत हुई है, वे कोरोना संक्रमित होने के साथ-साथ ब्लैक फंगस से पीड़ित थे।
विज्ञापन

60-60 वर्षीय दोनों मरीजों का इलाज सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में चल रहा था। एक की किडनी खराब थी, डायबिटीज भी थी। दूसरे को मिर्गी के दौरे आ रहे थे, अन्य बीमारी भी थी। बताया कि ईएनटी डिपार्टमेंट में जिन तीन मरीजों का ऑपरेशन किया गया है। तीनों को तत्काल पोस्ट कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।

बीएचयू में ब्लैक फंगस के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार रात से शनिवार तक 18 नए मामले सामने आए। अब तक 74  मामले सामने आ चुके हैं। इसमें 30 पोस्ट कोविड वार्ड में हैं, जबकि 23 मरीज सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में भर्ती हैं। इन्हें ब्लैक फंगस के साथ कोरोना भी है। बाकी  इमरजेंसी में हैं। एमएस प्रो. केके गुप्ता ने बताया कि ऑपरेशन के बाद मरीजों की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है, यहां डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।

ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए इंजेक्शन का इंतजार

बीएचयू में ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज के लिए शासन की ओर से बीएचयू को मिलने वाले एम्फोटेरेसिन बी इंजेक्शन की 100 डोज शुक्रवार को खत्म हो गई। अस्पताल के एमएस ने स्वास्थ्य विभाग से 300 वायल इंजेक्शन और मांगे हैं। अभी इंजेक्शन का इंतजार हो रहा है। बताया कि 300 वायल इंजेक्शन मिलते ही उसे मरीजों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन

बीएचयू पोस्ट कोविड वार्ड में भर्ती होंगे व्हाइट फंगस के मरीज

ब्लैक फंगस की तरह ही व्हाइट फंगस में भी कोरोना संक्रमित और कोरोना को मात देने वाले दोनों ही मरीजो में ऐसे मामले भी सामने आते जा रहे हैं। अब बीएचयू अस्पताल में चेस्ट वार्ड में बने 40 बेड के पोस्ट कोविड वार्ड में ऐसे मरीजों को भर्ती करने का निर्णय लिया गया है। डॉक्टरों की टीम को भी अलर्ट किया गया है। यहीं पर जांच और इलाज की सभी सुविधाएं रहेंगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें