फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश के 'काम बोलता है ' का राजनाथ ने दिया करारा जवाब

Tue, 28 Feb 2017 04:41 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
rajnath singh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्वांचल में बढ़ते राजनीतिक पारे के बीच केंद्रीय गृह राजनाथ सिंह ने आज उत्तर प्रदेश सरकार के विकास के दावे को खोखला बताया और केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई। पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे राजनाथ ने कहा कि अगर राज्य के मुखिया की नियत ठीक हो तो अपराध बिल्‍कुल नहीं होगा। लेकिन उत्तर प्रदेश में स्थिति इसके एकदम उलट है।
विज्ञापन


कहा कि बाढ़ में 5 लाख से ज्यादा गांव कटान के शिकार होते हैं। कई परिवार बेघर हो जाते हैं, लेकिन राज्य सरकार के विकास के दावे खोखले हैं। दिमागी बुखार से बड़ी संख्या में लोग मारे गए। पूर्वी यूपी के लिए यह बीमारी बड़ी चुनौती है, राज्य सरकार के दावे खोखले हैं । बाकी हर जगह कीचड़ है।

बनारस में पार्टी में मचे घमासान पर राजनाथ ने कहा कि यहां की जनता सिर्फ सिंबल देखेगी। उन्होंने कहा कि मैं यहीं का रहने वाला हूं। उन्होंने कहा कि मैं जहां भी रहूंगा बनारस का ध्यान रखूंगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के बारे में अपशब्द कहें गए हैं, उनसे मैं आहत हूं।
विज्ञापन


कहा कि भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश को भाजपा उत्तर प्रदेश को केवल उत्तम नहीं, सर्वोत्तम प्रदेश बनाएगी। यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में राजनाथ ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के ढाई साल में गरीबों तक गैस पहुंचाया गया, दवाईयों के दाम कर किए गए, स्टेंट के दाम कम कर दिए गए । मोदी सरकार ने रेवेन्यू को 32 फीसदी से बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया ।
 
Trending Videos
विज्ञापन

हम भारत में आईएसआईएस को चुनौती नहीं बनने देंगे

rajnath singh - फोटो : अमर उजाला
राजनाथ ने कहा ‌क‌ि सरकार ने इन ढाई सालों में जिन गांवों में बिजली नहीं थी वहां बिजली पहुंचाने का काम किया है। कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार को ये नहीं भूलना चाहिए, विकास का 80 फीसदी काम राज्य सरकारों के माध्यम से ही होता है ।   राहुल गांधी के बारे में राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता का कांग्रेस उपाध्यक्ष पर बड़ा बयान आया कि वो मैच्योर नहीं हुए हैं । राजनाथ ने कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस ने कीचड़ कीचड़ कर दिया है, अब इसमें कमल ही खिलेगा । रामजस कॉलेज में मारपीट मामले में राजनाथ ने कहा कि उन्होंने पुलिस कमिश्नर से बात की और लगातार उनके संपर्क में हूं।

गृहमंत्री ने आश्वस्त किया कि भारत में आईएस कोई खतरा नहीं । हम भारत में आईएसआईएस को चुनौती नहीं बनने देंगे। भारत के मुस्लिम समुदाय के लोग कतई नहीं चाहते कि यह आतंकवादी संगठन यहां पनपे।   उन्होंने कहा कि कई परिवारों ने उन्हें अपने बच्चों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सर संचालक जी ने कहा था कि भारत में आरक्षण व्यवस्‍था की समीक्षा होती रहनी चाहिए।   अमेरिका में भारतीयों पर हमले के बारे में राजनाथ ने कहा कि हमें उम्मीद है कि वहां की सरकार ने इस पर संज्ञान लिया होगा। हमारे विदेश मंत्रालय ने इस पर पूरी तरह से संज्ञान लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें