फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार की सातवीं वर्षगांठ पर रक्तदान करेंगे भाजपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
30 मई को नरेंद्र मोदी सरकार के सात साल पूरे हो रहे हैं। कोरोना महामारी को देख भाजपा नेतृत्व ने इस बार उत्सव नहीं मनाने का फैसला किया है। वर्षगांठ पर पार्टी ने सेवा कार्यों के माध्यम से जनमानस के बीच पहुंच बढ़ाने का निर्णय लिया है। काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि सातवीं वर्षगांठ पर सेवा से जुड़े तीन दिवसीय कार्यक्रमों की घोषणा की गई है। शुरुआत शुक्रवार से हो गई है। काशी क्षेत्र के सभी संगठनात्मक 16 जिलों में रक्तदान शिविर आयोजित होंगे। पार्टी कार्यकर्ता रक्तदान कर लोगों को रक्तदान से जीवनदान का संदेश देंगे। कोरोना काल में ब्लड बैंक में खून के अभाव को देखते हुए प्रत्येक जिले को 100 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य दिया गया है। शिविर में पार्टी के सभी मंडल पदाधिकारी सहयोग करेंगे। तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन काशी क्षेत्र के कुछ जिलों में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ है। 30 मई को मन की बात कार्यक्रम के बाद जिले के गांवों व महानगरों की सेवा बस्तियों में सेवा के कार्यक्रम होंगे। मास्क, सैनिटाइजर, राशन, काढ़ा सामग्री, मेडिकल किट का वितरण किया जाएगा। काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि 1-2 व 3 जून को पश्चिम बंगाल में हिंसा पर पार्टी कार्यकर्ता वर्चुअल मंच पर संवाद व मंथन करेंगे।
विज्ञापन

आईएमए में आज लगेगा रक्तदान शिविर
भाजपा महानगर के अध्यक्ष विद्यासागर राय ने बताया कि शनिवार को लहुराबीर स्थित आईएमए में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर सुबह नौ बजे शुरू होगा। पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी रक्तदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें