फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में पूरी ताकत से उतरेगी भाजपा

विज्ञापन
नगर के भुजौटी स्थित मैरेज हाल में भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते म - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक शनिवार को नगर के भुजौटी स्थित एक प्लाजा में हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा पूरी ताकत से उतरेगी। इस मौके पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत होता हैं।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं की सक्रियता जितनी अधिक होगी पार्टी की ताकत और लोकप्रियता उतनी अधिक बढ़ेगी। भाजपा का बूथ अध्यक्ष आगे चक्कर राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन सकता है। पार्टी इस बार पंचायत चुनाव में पूरी ताकत और मनोयोग से उतरेगी। इस बार भारतीय जनता पार्टी पंचायत चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, वार्ड सदस्य के चुनाव में पूरी ताकत से हाथ आजमाएगी। पार्टी कार्यकर्ताओं को आगे रखकर पंचायत चुनाव में उतरेगी।
जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्त ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता पार्टी द्वारा निर्देशित हर कार्य को पूरी ताकत से धरातल पर उतारेंगे। हम सब मिलकर पंचायत चुनाव में जीत का परचम फहराकर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इस अवसर पर मुहम्मदाबाद विधायक श्रीराम सोनकर, सभी जिलापदाधिकरी, मंडल अध्यक्ष, जिला कार्यसमिति सदस्य सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री रामाश्रय मौर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें