फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली : सात पिस्टल और 14 मैगजीन के साथ बदमाश गिरफ्तार

Sat, 14 Mar 2020 11:19 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

  • बिहार के सुल्तानगंज से प्रयागराज ले जा रहा था असलहे
  • आरोपी मनीष पर वाराणसी में हत्या, लूट सहित कई मुकदमे हैं दर्ज
विज्ञापन
असलहे के साथ गिरफ्तार किए गए बदमाश से पुछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के डीडीयू रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस ने शुक्रवार शाम तस्करी कर असलहों की खेप ले जा रहे एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। वाराणसी के कतुआपुरा निवासी मनीष पांडेय के पास से 32 बोर की सात पिस्टल और 14 मैगजीन बरामद की गई।

विज्ञापन


मनीष पर वाराणसी के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, पुलिस टीम पर फायरिंग, गैंगेस्टर सहित सात मुकदमे दर्ज हैं। सीओ रेलवे वाराणसी अखिलेश राय ने बताया कि ट्रेनों में भीड़ और पड़ाव में रेल मंत्री के आगमन को देखते हुए शुक्रवार शाम जीआरपी कर्मी स्टेशन पर संदिग्धों की जांच पड़ताल कर रहे थे।

शाम छह बजे प्लेटफार्म संख्या तीन और चार के पश्चिमी छोर पर स्टेशन के नाम लिखी पट्टिका के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा। उसके बैग की तलाशी लेने पर उसमें से सात पिस्टल और 14 मैगजीन बरामद की गई। उसे गिरफ्तार कर थाने लाया गया।
विज्ञापन

 
पूछताछ में उसने बताया कि वह बिहार के सुल्तानगंज से असलहे लेकर प्रयागराज जा रहा था। वहां जावेद नामक व्यक्ति को ये असलहे देने थे। इस दौरान एटीएस और आईबी की टीम ने उससे अलग पूछताछ कर जानकारी ली। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक आरके सिंह, एसआई डीपी यादव, कांस्टेबल विजय कुमार गोंड, प्रह्लाद यादव, रविन्द्र यादव, संदीप पांडेय, राजेश कुमार यादव रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें