फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का एलान जल्द

Sat, 13 Feb 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अगले साल उत्तर प्रदेश, पंजाब और पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही पार्टी का चेहरा होंगे। विकास और सुशासन ही भाजपा का चुनावी एजेंडा होगा। शुक्रवार को अमर उजाला से बातचीत में कैलाश ने कहा कि अगले दो-तीन दिन में यूपी भाजपा अध्यक्ष के नाम का एलान हो जाएगा।
विज्ञापन


एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने काशी आए भाजपा महासचिव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का एलान हो जाएगा।

नए अध्यक्ष के तौर पर केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के नाम की चर्चा के सवाल पर कहा कि दो-तीन दिन और इंतजार कीजिए, तस्वीर साफ हो जाएगी।

22 फरवरी को संत रविदास की जयंती पर सीर गोवर्धन में आयोजित समारोह में पीएम मोदी के शामिल होने को लेकर सियासी हलके में मचे घमासान पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी जाति की राजनीति नहीं की। हमारे यहां सभी को बराबर सम्मान दिया जाता है।
विज्ञापन


वोट बैंक की खातिर किसी जाति विशेष को खास तवज्जो देने की परिपाटी भाजपा में नहीं है। विरोधियों का यह आरोप बेबुनियाद है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने तो चुनाव से पहले ही ‘सबका साथ सबका विकास’का नारा दिया था। पार्टी उसी एजेंडे पर आगे बढ़ रही है।

यहां काशी विद्यापीठ छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष आशुतोष सिंह, नीलमणि पांडेय, रोहन प्रताप सिंह, सत्येंद्र सिंह पिंटू, दिनेश सिंह, अश्वनी सिंह, सोनू उपाध्याय आदि ने महासचिव का स्वागत किया।

महमूरगंज में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने से पहले कैलाश पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के घर शोक जताने इलाहाबाद भी गए। मालूम हो कि कुछ दिनों पूर्व श्री त्रिपाठी की पत्नी का निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें