फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के प्रवक्ता ने विपक्षियों पर साधा निशाना, रॉबर्ट वाड्रा को बताया देश का जाना पहचाना अपराधी

Fri, 08 Feb 2019 10:13 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में गुरुवार को भाजपा(BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री ने विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने रॉबर्ट वाड्रा(robert vadra) के मामले में कहा कि वाड्रा तो जाना पहचाना देश का अपराधी है। 
विज्ञापन


जिले के पीडब्ल्यूडी डाक बंगला में गुरुवार की दोपहर विजय सोनकर पत्रकारों से मुखातिब हो रहे थे। उन्होंने रॉबर्ट वाड्रा(robert vadra) पर निशाना साधा और प्रियंका गांधी(priyanka gandhi) के लिए कहा कि यह अलग बात है कि उसकी पत्नी को एक बहुत बड़ा अवसर उसकी फैमिली पार्टी में मिल गया है।

वहीं, ममता बनर्जी(mamata banerjee) 2011 में जिस अधिकारी राजीव को भ्रष्टतम मानती थी उसे आज सबसे ईमानदार अधिकारी बताती हैं। राजनीति में व्यक्ति कितना गिर जाता है इसका यह एक उदाहरण है। महागठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह गठबंधन नहीं गठजोड़ है, जो भ्रष्टाचार के परिणाम से सुरक्षा के लिए बनाया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

गिनाईं भाजपा की उपलब्धियां

पांच सालों में देश ने तरक्की के पथ पर तेजी से दौड़ लगाई है। इस अवधि में जहां भारत में देश में सर्वाधिक सड़कें बनी। वहीं जनधन एकाउंट खोलवाकर गरीब तबके के लोगों में बचत की प्रवृत्ति बढ़ाई गई। गरीबों-वंचितों, दबे लोगों के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई गई।

किसानों के लिए भी कई एतिहासिक कार्य किए गए। देश के सुरक्षा ढांचा की चर्चा करते हुए कहा कि जल, थल, नभ तीनों क्षेत्र में देश की शक्ति तेजी से बढ़ी है। आर्थिक रूप से जहां भारत विश्व की छठवीं महाशक्ति बन चुका है।

वहीं वायु शक्ति के मामले में विश्व की तीसरी महाशक्ति बन चुका है। कहा कि केंद्र सरकार गरीबों के उत्थान के साथ ही देश क आर्थिक-सामरिक शक्ति उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचे और वह मुख्यधारा से जुड़कर तरक्की का सूत्रधार बने, इसके लिए पहल जारी रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें