राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल ने कहा कि वाराणसी के सांसद एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सप्ताह व्यापी सेवा सप्ताह के माध्यम से समाज के शोषित, वंचित, पीडि़त लोगों तक जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना है। प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने कहा, पीएम मोदी कहते हैं कि राजनीति एक सशक्त माध्यम है। उसी आधार पर पीएम के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है।
सेवापुरी विधायक नीलरतन पटेल नीलू ने बताया कि शिविर में 25 ऐसे लोगों का भी परीक्षण किया गया जो असहाय एवं गरीब थे। बिरहा कलाकार दीपक सिंह ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कौशलेंद्र सिंह पटेल, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक अवधेश सिंह, सुरेन्द्र नारायण सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, नागेन्द्र रघुवंशी, विद्यासागर राय, धर्मेन्द्र सिंह, नवरतन राठी, जयनाथ मिश्र, श्रीनिकेतन मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
स्कूलों में सुधार के लिए दिए 20 लाख रुपये :
पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विधान परिषद सदस्य अशोक धवन ने बेसिक प्राइमरी स्कूल में व्यवस्था सुधार के लिए अपनी निधि से 20 लाख रुपये दिए। भाजपा का प्रतिनिधि मंडल एमएलसी अशोक धवन के नेतृत्व में विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी गौरांग राठी से मिला। इस दौरान हर्ष पाल कपूर, संजय राय, नवरतन राठी, विजय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।