2014 के लोकसभा चुनाव में नीलम सोनकर 3 लाख 24 हजार 16 वोट पा कर जीती थीं। वहीं, सपा के बेचई सरोज दूसरे और बसपा के डॉ. बलिराम तीसरे स्थान पर थे। बता दें कि नीलम सोनकर नगर पालिका परिषद आजमगढ़ के चेयरमैन पद का चुनाव लड़ कर राजनीति में प्रवेश की थीं। 2014 में सांसद चुने जाने के बाद जनता और कार्यकर्ताओं से इनकी दूरी हमेशा ही चर्चा में रही, जिसके चलते ही दावेदारी में सबसे नीचले पायदान पर चल रही थीं।