भारतीय जनता पार्टी ने आज पूर्वांचल की चार सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिया। पार्टी ने ये टिकट ऐसे समय पर घोषित किए हैं जब पहले घोषित उम्मीदवारों के खिलाफ कई सीटों पर बगावत तेज हो गई है।
आज जारी सूची में वाराणसी के पिंडरा विधानसभा सीट से डाक्टर अवधेश सिंह को टिकट दिया गया है। वहीं सोनभद्र के ओबरा से संजय गौड़ को उम्मीदवार बनाया गया है।
वहीं आजमगढ़ के सगड़ी सीट से भाजपा ने प्रत्याशी बदल दिया है। अब यहां गोपाल निषाद की जगह देवेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। उधर, बलिया के सिकंदरपुर से संजय यादव को भाजपा ने टिकट दिया है।