फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में नितिन नवीन: बोले- सीएम योगी ने यूपी को बीमारू राज्य की सूची से बाहर निकालने का काम किया

सार

वाराणसी में नितिन नवीन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्यों की सूची से बाहर निकालने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास की गति बढ़ी है और सरकार की नीतियों से विभिन्न क्षेत्रों में बदलाव आया है। उन्होंने योगी सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों का भी उल्लेख किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर गुजरात से काशी आए बाइक यात्रियों पर नितिन नवीन ने फूल बरसाए। स्वागत और अभिनंदन किया। इसके बाद जनसभा करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहते हुए मोदी ने इतिहास रचा है। हम इतिहास की बात करते हैं तो 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा के बाहर से निकालने का सही आंकड़ा सामने आता है। पीएम के विजन के हिसाब से ही यूपी का विकास हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी को बीमारू राज्य की सूची से बाहर निकालने का काम किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी के कामकाज की तारीफ भी की।

Trending Videos

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है। युवा अब नौकरी के पीछे नहीं भाग रहा है बल्कि नौकरी देने वाला बन रहा है। युवा अब न रुकेगा और न ही थकेगा। देश के लिए काम करेगा। 2047 का विकसित भारत बनाने में सहभागी बनेगा। प्रधानमंत्री के वी कैन डू इट नारे के साथ युवा सभी जगहों पर डटा रहेगा। प्रधानमंत्री ने युवाओं के अंदर आशा और उम्मीद को जगाने का काम किया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि तीन तलाक खत्म किया। विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बनाई। नक्सलवाद को खत्म किया। चार करोड़ लोगों को पक्का मकान दिया। उत्तर पूर्व राज्यों तक आसान पहुंच सुनिश्चित की। उन्होंने दीनदयाल जी के अंत्योदय की भी बात की और एक भारत श्रेष्ठ भारत के श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार किया। 

प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर निकाली गई यात्रा में शामिल युवाओं का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि ये युवा गांव-गांव गए। सेवा के साथ संवाद किया और लोगों के बीच योजनाओं की चर्चा की। आज का दिन विकसित भारत के सपने को पूरा करने का संकल्प लेने का भी दिन है। यात्रा के दौरान युवाओं ने गांवों में सफाई, पौधरोपण और नशामुक्ति अभियान चलाने के साथ लोगों से योजनाओं पर संवाद किया।

सरकारी अभियान की तारीफ

जनसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत सुरक्षित और समृद्ध हुआ है। वैश्विक मानचित्र पर एक ताकत के रूप में उभरा है। प्रधानमंत्री मोदी का विजन विकसित और आत्मनिर्भर भारत का है। यह संकल्प तभी पूरा होगा, जब हर जिला, गांव, कस्बा और राज्य खुद को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने की दिशा में आगे बढ़ेगा। 

सेवा संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा संकल्पों के अभिनंदन के साथ ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना का भी अहसास करा रही है। युवाओं की यही ऊर्जा 2047 में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में लगेगी। मुख्यमंत्री ने 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में अभियान नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। 

उन्होंने युवाओं से आगामी कार्यक्रमों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दस साल पहले जिस जमीन पर माफिया खड़ा हो जाता था, वह उसकी हो जाती थी। जिस जमीन पर किसी सपाई की नजर पड़ जाती थी, मानकर चलिए वह जमीन उसकी हो गई। 

बेटियां सूर्यास्त के बाद बाहर नहीं निकल सकती थीं और व्यापारी भय के साये में जीने को मजबूर थे। पर्व और त्योहार से पहले उत्सव नहीं, उपद्रव शुरू हो जाते थे। प्रदेश उस समय पहचान के संकट से गुजर रहा था। यात्रा के जरिये वडनगर से पवित्र जल काशी विश्वनाथ धाम पहुंचा, जबकि वाराणसी का जल हाटकेश्वर महादेव मंदिर में अर्पित किया गया।

विपक्ष पर निशाना

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि कभी भाजपा के सिर्फ तीन मुख्यमंत्री थे, जबकि आज एनडीए की 22 राज्यों में सरकारें हैं। एक व्यक्ति के नेतृत्व में भारत में बड़ा बदलाव आया है और देश विश्व की महाशक्ति बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। वडनगर से काशी पहुंचे युवा इसी नए भारत की तस्वीर हैं। यह नया भारत है और इसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि एक समय उत्तर-पूर्व में चीन की सीमा तक पहुंचने के लिए सेना को जरूरी सड़क, रेल और हथियारों की कमी का सामना करना पड़ता था। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके नेतृत्व में सीमांत क्षेत्रों में सेना के लिए पर्याप्त काम नहीं हुआ। 

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अरुणाचल प्रदेश में 6 लेन का हाईवे और रेलवे लाइन बनाई गई है। आज भारतीय सेना सीमांत तक आसानी से पहुंच सकती है और देश की रक्षा कर सकती है। प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसे भारत का निर्माण किया है, जो अपनी सीमाओं की सुरक्षा के लिए मजबूत बुनियादी ढांचे से लैस है। 

पीएम ने 2014 में देश की सत्ता संभाली। इससे पहले हिंदू समाज ने सोचना तक छोड़ दिया था कि कभी बाबरी मस्जिद की जगह राम मंदिर बन पाएगा। लेकिन मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर का निर्माण हुआ। आज भारत को कोई दबा नहीं सकता। देश में बाबर और औरंगजेब का प्रभाव खत्म होने का श्रेय भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को जाता है। देश को प्रधानमंत्री मोदी के इसी नेतृत्व को आगे लेकर बढ़ना है। कार्यक्रम को हर हर महादेव के उद्घोष से किया। 

अरुणाचल में चीन बॉर्डर पर छह लेन चौड़ी सड़क का निर्माण उन्होंने बाबा विश्वनाथ को मां कामाख्या की धरती से प्रणाम किया और कहा कि आज का दिन बहुत बड़ा है क्योंकि आज से 25 वर्ष पहले भूकंप से पीड़ित गुजरात को नए नेतृत्व के रूप में नरेंद्र मोदी का दायित्व मिला था। 

उन्होंने गुजरात को अग्रणी राज्यों के रूप में लाकर खड़ा भी किया। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे देश में 2530 से ज्याका विधायक और 740 से ज्यादा सांसद भी मौजूद हैं। उन्होंने देश को आगे बढ़ाते हुए विश्व में एक नई शक्ति के रूप में उभारा है। नक्सलवाद, उग्रवाद से छुटकारा मिला है। 

अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण भी सुनिश्चित हुआ है। आज देश को कोई दबा नहीं सकता, हम विकसित राष्ट्र की तरफ अग्रसर हैं। नए भारत का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करते हैं। आज अरुणाचल में चीन बॉर्डर पर छह लेन चौड़ी सड़क का निर्माण हुआ है। विकास की गाथा को गांव गांव तक पहुंचाने का कार्य हम सभी को करना है। सनातन भारत का आशीर्वाद नरेंद्र मोदी के साथ है।
विज्ञापन

इनकी रही मौजूदगी
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ हिमांग जोशी, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा, मंत्री अनिल राजभर, दयाशंकर मिश्र दयालु, रविंद्र जायसवाल, हंसराज विश्वकर्मा, मेयर अशोक कुमार तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, नीलकंठ तिवारी, धर्मेंद्र सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें