फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बोले, सपा-बसपा में गठबंधन नहीं, भयबंधन हुआ

Mon, 07 Jan 2019 10:31 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
जीवीएल नरसिम्हा राव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव ने विपक्ष पर निशाना साधा। गठबंधन को भयबंधन बताते हुए दावा किया कि इस बार के लोकसभा चुनाव में एनडीए को 300 से अधिक सीटें मिलेंगी। यूपी में पिछली बार 73 सीटें आई थी। इस बार अधिक सीटें आएंगी।
विज्ञापन


रविवार को वाराणसी के गुलाब बाग स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस के बारे में कहा कि पूरा गांधी परिवार भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। अगस्ता वेस्टलैंड में ईडी की जांच में बिचौलिए क्रिश्चयन मिशेल ने सोनिया गांधी का नाम लिया।

सपा कार्यकाल में लूट मची थी। किस प्रकार से गुंडाराज चला, देश-प्रदेश की जनता इसे जानती है। सपा-बसपा गठबंधन के बाद लखनऊ में सीबीआई के छापे के सवाल पर बोले, अदालत के आदेश पर कार्रवाई हुई है। ये राजनीतिक मामला नहीं है। अखिलेश यादव को गायत्री प्रजापति के प्रति प्रेम क्यों है, उनको संरक्षण देने का प्रयास किया।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में सपा ने राहुल गांधी को साइकिल पर बैठाया। अब अखिलेश हाथी पर बैठकर चुनाव लड़ना चाहते हैं। इस बार हाथी से लुढ़कने वाले हैं। आजम खां के बयान कि शिवसेना ने मंदिर तोड़ा था भाजपा उसे भुना रही है, पर कहा कि उनका बयान चमत्कारिक है। लगता है वे यूपी शिवसेना के राज्य प्रमुख बनना चाहते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

अद (एस) और सुभासपा के साथ चुनाव लड़ना चाहती है भाजपा

अपना दल (सोनेलाल) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की नाराजगी के सवाल पर कहा कि भाजपा गठबंधन धर्म को निभाती है। हम सभी घटक दल के साथ चुनाव लड़ना चाहते हैं। राम मंदिर के सवाल पर कहा कि भाजपा की विचारधारा है कि भगवान राम का भव्य मंदिर अयोध्या में बने। यह मामला कोर्ट में लंबित है। कांग्रेस, सपा और बसपा स्पष्ट रूप से बताएं कि वे अयोध्या में राम मंदिर बनाने के पक्षधर हैं या नहीं?

तीन प्रदेशों के चुनाव में मिली हार के सवाल पर कहा कि इन प्रदेशों में चुनाव में स्थानीय मुद्दे रहे। राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार थी। बाकी दो राज्यों में 15 सालों से भाजपा की सरकार थी। वहां के मुख्यमंत्रियों की परीक्षा थी। वोट प्रतिशत हमारा अधिक रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें