फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी विद्यापीठ में जेन जी के साथ आज संवाद करेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दो दिवसीय काशी दौरे के दूसरे दिन बृहस्पतिवार की सुबह 8 बजे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद ताज होटल में विशिष्टजनों के साथ बनारसी जलेबी कचौड़ी खाएंगे। फिर पौने दस बजे महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ गांधी अध्ययनपीठ में जेन-जी के साथ संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम का नाम युवा संवाद रखा गया है।
विज्ञापन

इसके बाद रोहनिया के गोकुल धाम में दोपहर के भोजन के साथ तीन बैठकें आयोजित की गई हैं। पहली बैठक पौने 12 बजे से शुरू होगी। इसमें बीते तीन बार के क्षेत्र, जिला और महानगर के पदाधिकारी होंगे। इनकी संख्या 700 है। इसी प्रकार 70 पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी। इसके बाद जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, क्षेत्र पदाधिकारी, क्षेत्र में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी। इसमें 90 लोग रहेंगे। इन बैठकों के बीच में लंच टाइम भी है। जहां सभी पदाधिकारियों के साथ भोजन करेंगे। रात आठ बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से भाजपा मुख्यालय रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें