युवा संवाद कार्यक्रम में संबोधित सवालों के जवाब देते नितिन नवीन
- फोटो : अमर उजाला
नितिन नवीन ने छात्राओं से बातचीत करते हुए कहा कि हम अपने युवा को अलग- अलग वर्ग में क्यों बांटते हैं। युवा तो युवा हैं। अल्फा, बीटा, गामा, वी के चक्कर में फंसने नहीं देंगे। ये सभी युवा भारत हैं। नितिन नवीन ने कॉलेज के युवाओं से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अभी लखनऊ में हैं, मैं आपकी बात उनके पास तक पहुंचा दूंगा।
काशी विद्यापीठ में अध्ययनरत तीसरे साल की छात्रा सृष्टि दुबे ने कहा कि जब हम डेवलप इंडिया की बात करते हैं तो हायर एजुकेशन के युवाओ को सिर्फ डिग्री के लिए पढ़ाया जाता है। हमारे संपूर्ण विकास के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के पास क्या योजना है। एक छात्र ने सवाल पूछा कि 2047 में क्यों, 2026 तक ही भारत क्यों नहीं विकसित बना, क्या युवाओं के माइंडसेट में बदलाव नहीं आना चाहिए।
नितिन नवीन ने कहा पीढ़ी परिवर्तन को समझना होगा। अमेरिका और चाइना ने अपने देश को समृद्ध बनाया। भारत में पांच साल की सरकार और पंचवर्षीय योजना बनती है। काशी की जनता ने पहली बार मोदी को नहीं नीति आयोग को चुना। कहा कि आईटी हब हर राज्य और हर जिले में पहुंचे हैं, उत्तर प्रदेश में नोएडा, लखनऊ और काशी है। काशी विश्वनाथ की नगरी आईटी हब बने सरकार को सुझाव देंगे।
नितिन नवीन ने युवाओं से कहा ढाई लाख स्टार्टअप है। जो आपका क्रिएशन है। भारत का युवा जॉब सीकर नहीं जाब गिवर्स बनेगा। भारत एआई का सबसे बड़ा हब बनेगा। अपने विरासत पर गर्व करें तभी देश 2047 तक विकसित होगा। आज यूपी की फिजा बदलेगी पहले माफिया हत्या की बात होती थी। लॉ सेक्टर में अपार संभावनाएं हैं।
नितिन नवीन ने कहा कि मेडिकल सपोर्ट सिस्टम मजबूत करेंगे। भीड़ नहीं भविष्य के रोजगार का एजूकेशन सिस्टम बनेगा। मैन पावर स्किल पावर में बदलेगा। युवाओं को जीवन में संघर्ष नहीं छोड़ना चाहिए। सोशल मीडिया के फेक कंटेंट पर भरोसा न करें उसकी सच्चाई जानें। युवाओं को हम अपनी बातों से उलझा नहीं सकते हैं।
काशी विद्यापीठ में युवा संवाद कार्यक्रम में मौजूद नितिन नवीन व पंकज चौधरी व अन्य
- फोटो : अमर उजाला