फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज आएंगे काशी, सीएम योगी करेंगे अगवानी, कल गाजीपुर में रैली

Thu, 19 Jan 2023 10:19 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत कर रहे जेपी नड्डा आज वाराणसी आएंगे। उनकी अगवानी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करेंगे। 
विज्ञापन
सीएम योगी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज शाम सात बजे वाराणसी पहुंचेंगे। सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार सुबह वह काशी विश्वनाथ मंदिर में काशीपुराधिपति का दर्शन पूजन करेंगे। फिर 11 बजे पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर से गाजीपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। साथ में सीएम योगी भी मौजूद रहेंगे। दोनों नेता गाजीपुर के आईटीआई मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगवानी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी आज वाराणसी आएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल विस्तार के बाद पहले काशी आगमन पर पार्टी ने भव्य स्वागत की योजना बनाई है।

शंख ध्वनि और पुष्प वर्षा के साथ होगा भाजपा अध्यक्ष का स्वागत

नड्डा के आगमन पर एयरपोर्ट तिराहा, महादेव वाटिका और गोकुल धाम पर उनका स्वागत होगा। अतुलानंद स्कूल, सर्किट हाउस और मिंट हाउस पर महानगर के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष का गाजे बाजे के साथ स्वागत करेंगे। 20 जनवरी को सुबह दस बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दर्शन पूजन के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे।

मंदिर यात्रा मार्ग में पड़ने वाले लहुराबीर और मैदागिन पर भाजपा कार्यकर्ता शंख ध्वनि और पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत करेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी आएंगे। शाम में सीएम बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगवानी करेंगे।

यहां से सर्किट हाउस आकर रात्रि विश्राम करेंगे। उधर जेपी नड्डा नदेसर स्थित एक होटल में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन योगी आदित्यनाथ भाजपा अध्यक्ष के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद गाजीपुर रवाना हो जाएंगे। इधर मुख्यमंत्री के आने की सूचना पर प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री और जेपी नड्डा के आगमन पर रूट डायवर्जन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगमन पर शहर के कई मार्गों पर रूट डायवर्जन होगा। शाम साढ़े सात बजे के बाद बाबतपुर चौराहा से शहर की ओर कोई वाहन नहीं आएगा। हरहुआ फ्लाईओवर के ऊपर से वाहन नहीं जाएंगे।

इसी तरह शिवपुर, तरना की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। इन्हें सेंट्रल जेल रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस लाइंस चौराहा और अर्दली बाजार के रूटों से सर्किट हाउस की ओर किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। एडीसीपी ट्रैफिक  डीके पुरीके अनुसार आगमन और प्रस्थान के समय ही सिर्फ यह डायवर्जन मान्य होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें