पाकिस्तान का साथ देने के चीन के कदम पर रवि किशन ने कहा कि किसी का साथ कोई दे दे लेकिन यह जानना होगा कि भारत अब विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है। अब हम स्वदेशी हेलिकॉप्टर भी बना रहे हैं। कश्मीर में टारगेट कीलिंग पर रवि किशन ने कहा कि पिछली सरकारों में रहने वालों ने यहां एक ही विचारधारा के लोगों के रहने की जो पद्धति शुरू की थी, अब उसमें बदलाव है। सरकार ने बहुत हद तक नियंत्रण पा लिया है।