फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: भाजपा विधायक त्रिभुवन राम के बेटे की सिंगापुर में मौत, सूचना मिलते ही परिवार में मचा कोहराम

Thu, 13 Feb 2025 06:49 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: विधायक त्रिभुवन राम के बेटे की सिंगापुर में मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही विधायक के परिवार में चीख- पुकार मच गई। विधायक अपनी पत्नी और छोटे पुत्र के साथ सिंगापुर के लिए रवाना हो गए हैं। 
विज्ञापन
रोमिल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के दानगंज अजगरा के भाजपा विधायक त्रिभुवन राम के बड़े पुत्र रोमिल की सिंगापुर में मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही विधायक के परिवार में कोहराम मच गया। दोपहर बाद घटना की सूचना विधायक त्रिभुवन राम को मिली। 

विज्ञापन


जानकारी होने के बाद आनन- फानन विधायक त्रिभुवन राम लखनऊ स्थित आवास के लिए रवाना हुए। वहां पत्नी स्नेह लता समेत सभी का रो- रोकर बुरा हार है। इधर, जौनपुर जनपद के चांदेपुर स्थित पैतृक घर पर भी लोग शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। 

विधायक त्रिभुवन राम के भाई सुमंत राम ने बताया कि त्रिभुवन राम के दो पुत्र रजत और रोमिल थे। रोमिल की मौत की सूचना सिंगापुर से मिली है। बीएससी दिल्ली से पढ़ाई करने के बाद रोमिल सिंगापुर में ही निवास करने लगे, जहां पर स्थानीय रेचल नामक युवती से शादी की थी। घटना को लेकर विधायक परिवार गमगीन है। सुमंत राम ने बताया कि विधायक त्रिभुवन राम पत्नी स्नेह लता और पुत्र रजत के साथ सिंगापुर रवाना हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें