फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : कैश न मिलने पर खाली हाथ लौट गए चोर, तीन कार शोरूम में चोरी का प्रयास, चोरों ने तोड़े कई काउंटर

Thu, 13 Feb 2025 06:48 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

चोरों ने चोरी का प्रयास तो किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। मामला बड़ागांव थाना क्षेत्र का है जहां कार शो रूम के काउंटर तोड़ शो रूम के भीतर दाखिल तो हो गए लेकिन चोरी कर नहीं पाए। काउंटर तोड़ने के बाद भी कैश नहीं मिला तो वापस लौट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
कार शो रूम के टूटे काउंटर और दरवाजे - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ागांव थाना क्षेत्र के वाराणसी-लखनऊ मार्ग पर स्थित तीन कार शोरूम में बुधवार रात चोरों द्वारा चोरी का प्रयास किया गया। चोरों ने शोरूम में घुसकर काउंटरों की कुंडी तोड़ी, लेकिन कैश न मिलने के कारण उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। चोरों ने काजीसराय, भेलखा और जमालपुर में स्थित कार शोरूम को निशाना बनाया। चोर काजीसराय के शोरूम में घुसे चोरों ने ऑयल रूम के रास्ते काउंटर तोड़े।

विज्ञापन


इसी तरह भेलखा और जमालपुर के शोरूम में भी चोरी का प्रयास किया। हैरानी की बात यह रही कि इन शोरूम में सुरक्षा गार्डों की तैनाती के बावजूद किसी को चोरी की भनक तक नहीं लगी। घटना की सूचना मिलते ही बड़ागांव थाना प्रभारी, हरहुआ चौकी प्रभारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

अगस्त में हो चुकी थी 3.95 लाख की चोरी
पिछले साल अगस्त में काजीसराय स्थित शोरूम से 3.95 लाख रुपये की चोरी हुई थी, जो सीसीटीवी में कैद हुई थी। लेकिन महीनों बीतने के बावजूद पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पाई। अब दूसरी बार चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन इस बार चोर नाकाम रहे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि तीनों शोरूम में चोरी की कोशिश हुई, लेकिन चोर कुछ भी ले जाने में असफल रहे। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें